फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   " Avoid evil except ego '

‘अहंकार को छोड़कर बचें बुराई से’

Tue, 13 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
" Avoid evil except ego '
श्री रामकथा अमृत वर्षा के छठे दिन दशरथ मरण और राम वनवास के प्रसंग की
विज्ञापन
व्याख्या करते हुए कथा वाचक विजय कौशल महाराज ने कहा कि जो अहंकार को दबाए रखे वही बुराइयों पर विजय हासिल कर सकता है। सीपी ग्राउंड में चल रही कथा में खुशगवार धूप के कारण पंडाल श्रोताओं से भरा रहा। दशरथ मरण और राम के वनवास की लीला के प्रसंग को सुनाते हुए कथा

वाचक विजय कौशल ने कहा दशरथ ने श्रवण कुमार को अनजाने में मारा था। इसका फल दशरथ को राम वियोग में प्राण त्यागकर भुगतना पड़ा । राम के वनवास प्रसंग पर कहा कि मनुष्य को अपनी भाषा, वेश, भोजन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज माताएं अपने बच्चों को अंग्रेजियत की आग में झोंक रहीं है।

अंग्रेजी पढ़ाना बुरा नहीं है पर अपनी संस्कृति, अपनी भाषा को छोड़ना बहुत बुरा है। बच्चों का विकास स्वाभाविक होना चाहिए।  राम अपनी माता या पिता के कहने से नहीं बल्कि स्वयं के निर्णय से वन गए थे। उन्होंने निशाचर और राक्षस शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि निशाचर माने जो हमें अंधेरे में रखे और राक्षस माने बुराई। हमें इन दोनों का ही अंत करने का प्रयास करना चाहिए।

पैसे का अहंकार मनुष्य को बिगाड़ देता है। हमें अहंकार को छोड़कर बुराई से बचना चाहिए।  इस दौरान  चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नरायन अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, प्रहलाद नरायन अग्रवाल, सत्यनरायन अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मिथलेश अग्रवाल,

मोनिका अग्रवाल, जय कुमार अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, राम प्रकाश यादव कल्लू, योगेश तिवारी, पीरथ, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, उमेश गुप्ता, पियूष अग्रवाल, हरेराम अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed