फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Avantibai statue proposed at Lalgate

जयंती कार्यक्रम में वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव

Mon, 16 Aug 2021 05:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Avantibai statue proposed at Lalgate
सभा को संबोधित करते लोधी माहसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा। - फोटो : FARRUKHABAD
लालगेट पर अवंतीबाई की प्रतिमा का प्रस्ताव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय लोधी महासभा की ओर से सोमवार को वीरांगना अवंतीबाई की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष से शहर के लालगेट पर अवंतीबाई की प्रतिमा लगवाने का प्रस्ताव दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोधी समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया।
सेंट्रल जेल चौराहे के निकट स्थित महेश राजपूत के आवास पर अखिल महासभा की ओर से वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 190वीं जयंती मनाई गई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद एटा के सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा उर्फ डेविड ने कहा कि अवंतीबाई ने लोधी समाज के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए बलिदान दिया है।
विज्ञापन

इससे अगले वर्ष कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग एक मंच एकत्र किए जाएंगे। कहा कि लोधी समाज जिस राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है, वहां भागीदारी करें, लेकिन समाज की एकजुटता पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी बढ़ाएं। उन्होंने जिले में अवंतीबाई की शीघ्र ही प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिया। पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, महासभा के प्रदेश प्रभारी हरिपाल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष नेता रामबख्श वर्मा, जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा आदि ने संबोधित किया।

पूर्व विधायक सपा नेता उर्मिला राजपूत ने भी सभा में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटेलाल वर्मा ने की। अरविंद राजपूत, सुधीर वर्मा रिंकू, रामलड़ैते वर्मा, डॉ.धर्मेंद्र, प्रेमपाल एडवोकेट, रामगोपाल वर्मा, पुष्पेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed