{"_id":"5755b8fe4f1c1bc03e9c5232","slug":"auspicious-month-ramzaan-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद के साथ ही रोजेदारों के सब्र का इम्तहान शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद के साथ ही रोजेदारों के सब्र का इम्तहान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू हो सकता है पहला रोजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस माह रमजानुल मुबारक का चांद सोमवार को नजर आ गया। आलिमों ने मंगलवार को पहला रोजा रखने की तस्दीक कर दी। शहर व देहात की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। इसके साथ ही मुसलमानों के सब्र व शुक्र का इम्तहान शुरू हो गया।
माह रमजान में मस्जिदों में नमाजियों की सुविधा के लिए वजू के पानी और गर्मी के मद्देनजर इनवर्टर के खास इंतजाम किए गए हैं। तरावीह की नमाज के लिए मस्जिदों में हाफिज मुकर्रर कर दिए गए हैं। सायंकाल चांद की तस्दीक होते ही मुसलमानों की दिनचर्या में बदलाव हो गया।
शहर काजी मुताहिर अली, मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी और एजाज नूरी ने बताया कि मुकद्दस रमजान का चांद सोमवार को दिखाई दे गया है। मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रमजान के रोजे के जरिए अल्लाह अपने बंदों से सब्र व शुक्र का इम्तिहान लेता है। पहला रोजा 15.28 घंटे का होगा।