फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   auraiya

प्रभारी मंत्री के जिले में क्रय विक्रय समिति पर झंडारोहण नहीं

Sun, 16 Aug 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
auraiya
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला रेटगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण नहीं किया गया जबकि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जिले के प्रभारी मंत्री हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रेटगंज स्थित सहकारी क्रय समिति के परिसर में जिला सहकारी संघ, केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार व विपणन कार्यालय हैं। जिला सहकारी संघ कार्यालय में कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह राठौर, उपभोक्ता भंडार में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार व डीआरएमओ ने विपणन कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

वहीं सहकारी क्रय-विक्रय समिति में स्वतंत्रता दिवस पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। समिति के सचिव अंबरीश यादव ने बताया कि एडीसीओ विनोद कटियार ने झंडा फहराया होगा। वह एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल थे। एडीसीओ विनोद कटियार ने कहा कि वह क्रय समिति नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह करीब 11.30 बजे गए थे तो परिसर में झंडा तो लगा था, लेकिन किसने झंडारोहण किया, इसकी जानकारी नहीं है। ध्वजारोहण न किए जाने के संबंध में वह जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed