फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempted to kidnap child, stabbed in head

अगवा कर ले जा रहे बालक को घायल किया

Mon, 20 Apr 2020 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Attempted to kidnap child, stabbed in head
घायल धीरज। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर से सटे गांव प्रेमनगर में 13 वर्षीय बालक को बदमाशों ने घर से अगवा कर लिया। बालक के चीखने पर परिजनों ने बदमाश को ललकारा। इस पर उन्होंने बालक के सिर में नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। घायल होने पर बालक को छोड़कर बदमाश भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर निवासी राजुकमार उर्फ कल्लू का पुत्र धीरज रविवार रात मां के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब 3 बजे एक बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गया। वह धीरज को उठाकर दरवाजे की कुंडी खोलकर बाहर निकल आया। धीरज ने चीखपुकार की तो उसके माता पिता जाग गए।
विज्ञापन

उन्होंने पीछा किया तो बदमाश ने उसके सिर में किसी नुकीले वस्तु से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश वहां से भाग गया। परिजनों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बालक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बालक के पिता हाथ ठेली से तंबाकू ढोने का काम करते हैं। उनकी माली हालत भी अच्छी नहीं है और किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री निशा है। उन्होंने एक ही बदमाश को देखा। मंडी चौकी प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि बालक का इलाज चल रहा है। परिजन उसके साथ गए हैं। उनके आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed