{"_id":"633c757131f7c64a172df62f","slug":"attempted-rape-by-kidnapping-a-student-farrukhabad-news-knp7217006188","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास: कोचिंग पढ़ने जा रहा था मासूम, अधेड़ ने कर दी ऐसी हरकत, पढ़े पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास: कोचिंग पढ़ने जा रहा था मासूम, अधेड़ ने कर दी ऐसी हरकत, पढ़े पूरा मामला
Wed, 05 Oct 2022 09:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:21 PM IST
सार
कमालगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़कर घर जा रहे छात्र का अपहरण करने के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़कर घर जा रहे छात्र को मोबाइल व स्मार्ट घड़ी का लालच देकर अधेड़ ने कुकर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने अधेड़ को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरण व पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी मजदूर की बेटी का 10 वर्षीय पुत्र उसके घर रहकर कक्षा पांच में पढ़ाई करता है। मंगलवार सुबह नौ बजे छात्र कस्बा के एक स्कूल से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में गंगागली में छात्र को जहानगंज क्षेत्र के पतौजा निवासी शकील मिला।
विज्ञापन
उसने छात्र से कहा कि वह उसे स्मार्ट घड़ी और मोबाइल देगा। कहा कि बैग रखकर उसके साथ शेखपुर मोबाइल लेने चले। शकील छात्र को एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की।छात्र के शोर मचाने पर उसके नाना व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और शकील को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
लोगों ने बताया कि शकील इससे पहले भी लड़कों के साथ गंदे काम कर चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस शकील को पकड़ कर थाने ले गई। छात्र ने नाना ने शकील के खिलाफ अपहरण व पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी शकील ने थाने में जमकर हंगामा काटा।