फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attar Singh Tehsil Bar Chair

अतर सिंह तहसील बार के अध्यक्ष

Fri, 20 May 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 20 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Attar Singh Tehsil Bar Chair
समर्थक अधिवक्ताओं के साथ विजेता पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव में अतर सिंह कटियार ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 24 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। रविनेशचंद्र यादव ने सचिव और ओमप्रकाश दुबे ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीत कर दोबारा जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी ने मतगणना के बाद शाम को परिणाम की घोषणा की। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजेताओं को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


तहसील सदर बार एसोसिएशन के पदों पर मतदान गुरुवार सुबह 10 बजे से अधिवक्ता कक्ष में निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर कटियार की देखरेख में हुआ। 123 सदस्यों में से 122 ने वोट डाले। 3 बजे के बाद से वोटों की गिनती शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर अतर सिंह कटियार 56 वोट पाकर विजयी हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी जनार्दनदत्त राजपूत को 32, दयाशंकर तिवारी और रामसनेही उर्फ मुन्ना यादव को 16-16 वोट मिले।
विज्ञापन


सचिव पद  पर रविनेश चंद्र कटियार ने 67 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। यह पिछली बार भी सचिव रहे थे। इनके प्रतिद्वंद्वी रामेन्द्र कटियार को 42, अजय प्रताप सिंह को 12 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश दुबे ने 61 मत प्राप्त कर दोबारा जीत हासिल की। इनके प्रतिद्वंद्वी संजय चावला को 48, संजय को 8 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर  विकास सक्सेना ने 46 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। इनके प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर सक्सेना को 31, दिलीप सक्सेना को 26, रंजन शाक्य को 14 मत ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर पदमेश रंजन ने 94 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।  पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर जगवीर सिंह ने 70 वोट प्राप्त कर संतोष राजपूत को पराजित किया। आडिटर पद पर अतुल कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। सदस्य पदों के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया था। इस कारण सदस्यों का चुनाव नहीं हुआ। चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर कटियार के साथ अनीस सिंह, राकेश सक्सेना, नरेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed