फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   attack on cattle catching squad

अन्ना मवेशी पकड़ कर लौटते कर्मचारियों को पीटा

Thu, 05 Aug 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
attack on cattle catching squad
फर्रुखाबाद। अन्ना मवेशियों को पकड़ कर ले जा रहे ठेकेदार के कर्मचारियों को बुधवार देर रात दबंगों ने दौड़ाकर पीटा। कर्मचारियों को पीटते हुए एक गली में ले जाया गया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर पालिका के ईओ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद शहर में घूम रहे अन्ना मवेशियों की रात में धरपकड़ करवा रही है। इसके लिए ठेकेदार ने कर्मचारियों की टीम बनाई है। बुधवार रात 12 बजे एक टीम में शामिल परतापुर के विमल, संजू, मुकेश, अनुराग, विमलेश व पवन मोहल्ला बजरिया सालिगराम में जानवर पकड़ने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान करीब 10-12 दबंगों ने उन्हें घेर लिया और कर्मचारियों को घेरकर लात-घूंसों से पीटा। पास में ही एक गली में सभी कर्मचारियों को ले गए। तभी पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी ईओ रविंद्र कुमार को दी गई। ईओ ने बताया कि चिलपुरा में कुछ जानवर पकड़े गए थे। वहीं के युवकों ने इनकी पिटाई की है। यह सरकारी कार्य में बाधा पैदा करना है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed