फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attack inside the house, four injured

Farrukhabad News: घर में घुसकर मारपीट, चार घायल

Mon, 01 Sep 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Attack inside the house, four injured
जहानगंज। बेटी की ससुराल में घुसकर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें महिला, उसकी बेटी, बेटा व दामाद घायल हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हरदोई थाना लोनार क्षेत्र के गांव बर्मन निवासी ममता सिंह ने पुत्री पूर्णिमा की शादी जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव सितौली निवासी निखिल पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ की है। ममता सिंह ने दी गई तहरीर में कहा कि 30 अगस्त को वह अपने पुत्र अनुभव के साथ बेटी के घर सितौली आई थीं। घर के अंदर वह अपनी बेटी पूर्णिमा, दामाद निखिल और पुत्र अनुभव के साथ बातचीत कर रही थीं। गांव के ही सुनील सिंह, माधव सिंह, आयुष सिंह, उसकी पत्नी आकांक्षा सिंह व रीमा सिंह पत्नी माधव सिंह घर में घुस आए और सभी को पीटा। घायलों को लखनऊ के लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां निखिल का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed