फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atmhatya

धान खरीद न होने से परेशान किसान ने आत्महत्या किया प्रयास

Sat, 01 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
atmhatya
कायमगंज। मंडी समिति क्रय केंद्र पर अपना धान बेचने के लिए कई दिन से चक्कर काट रहे किसान ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। बाद में चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए, उन्होंने उसे समझाया।
विज्ञापन

मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव दिवरा महसोना निवासी किसान नंदराम राजपूत मंडी समिति के क्रय केंद्र पर अपना धान बेचने के लिए कई दिन से चक्कर काट रहा है। शुक्रवार को उसके धान के तौल का नंबर आया तो केंद्र प्रभारी चंदौली के डिप्टी आरएमओ के साथ हुई अभद्रता के विरोध में केंद्र बंद कर जिला मुख्यालय चले गए। जिसके बाद वह उठा और क्रय केंद्र के टिनशेड पर गया। वहां कुंडे में मफलर फसाकर गले में फंदा डाल लिया। यह देखकर वहां मौजूद किसान व अन्य लोग आवाज लगाते हुए दौड़े और उसे फांसी लगाने से बचाया। सामने स्थित चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। उन्हें उसे समझाकर बैठा दिया। नंदराम ने बताया कि उन पर तीन लाख रुपये ट्रैक्टर का लोन है। उसे अदा करने की चिंता है। 29 दिसंबर को धान बिक्री के लिए 15 दिन पहले उन्हें ऑफलाइन टोकन मिला था।
विज्ञापन

जब नंबर आया तो ऑनलाइन टोकन मांगा गया। जब ऑनलाइन टोकन लाए तो खरीद ही बंद हो गई। किसानों को परेशान किया जा रहा है। ऐसे में किसान के पास आत्महत्या की ही रास्ता बचा है। क्रय केंद्र प्रभारी गिरीश चंद्र ने बताया कि नंदराम के पिता प्रहलाद सिंह के नाम रजिस्ट्रेशन हुआ है। खरीद बंद होने के बाद किसान को समझाया गया था कि खरीद शुरू होने पर सबसे पहले तौल करा दी जाएगी। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद बंद हुई है, इसलिए वे मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed