फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Atikuposhit daughter missing woman

महिला अपनी अतिकुपोषित बेटी के साथ लापता

Mon, 08 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में बने एनआरसी से अतिकुपोषित बच्चे को लेकर घर जा रही महिला संदिग्ध हालात में रास्ते से गायब हो गई। महिला के पति ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर बेटी और पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने भी तहरीर देकर कहा कि ग्रामीणों के दबाव पर उसने अतिकुपोषित दो बच्चों और उनकी मां को रोडवेज बस पर बैठाया था। पीड़ित की पत्नी रास्ते में बस रुकवाकर बच्चे समेत उतर गई।  
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गंाव भगौतीपुर निवासी विपिन पुत्र मेवाराम ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजयलक्ष्मी 6 अगस्त को उसकी पत्नी ज्योति व पुत्री सगुन को सीएचसी कायमगंज के बाद फर्रुखाबाद एनआरसी में भर्ती कराने के लिए दिन में ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक जब पत्नी व बेटी घर नहीं आए तो विपिन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजयलक्ष्मी को फोन किया तो उसने बताया कि ज्योति व सगुन रास्ते में कहीं उतर गई होंगी। वह तो अपने घर आ गई हैं। विपिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर गया तो पता चला कि वह  प्रधान के यहां गई हैं।


वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजयलक्ष्मी ने भी कोतवाली प्रभारी को तहरीर देते हुए कहा कि 4 अगस्त को उसके केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कहा गया था कि अतिकुपोषित मिले बच्चे 6 अगस्त को एनआरसी में भर्ती कराए जाएंगे।

6 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विपिन की ढाई वर्षीय पुत्री सगुन व संतोष की दो साल 11 महीने की पुत्री दुर्गा को एनआरसी में भर्ती करा दिया। जब यह बात आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बच्चों के घर वालों को बताई तो घरवालों ने बच्चों की वापसी की मांग करते हुये उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर विजयलक्ष्मी लोहिया अस्पताल गई और डाक्टरों को पूरी बात बताकर बच्चों को डिस्चार्ज कराया और उनकी मां से लिखित ले लिया।


इसके बाद बच्चों व उनकी मां को आटो से ले जाकर रोडवेज बस में टिकट खरीदकर बैठा दिया। उन्होंने ज्योति से कहा कि वह उनको कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहे पर मिलेगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री जब ट्रांसपोर्ट चौराहे पहुंची तो ज्योति और उसकी पुत्री सगुन बस में नहीं थे। कार्यकत्री ने दूसरे बच्चे की मां पूनम से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह रास्तें में बस रुकवाकर कहीं उतर गई। कार्यकत्री ने आरोप लगाया कि उसे ग्रामीण काफी परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed