{"_id":"6272ceb322a8f47fa1491168","slug":"atikraman-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp694933045","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकझोंक के बीच भोलेपुर में हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकझोंक के बीच भोलेपुर में हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
भेलेपुर में नाले से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नोकझोंक के बीच भोलेपुर से सैनिक कालोनी तक अतिक्रमण हटाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने किसी को भी रियायत देने से इनकार कर दिया और फिर जेसीबी से दोनों ओर नाले पर पड़ीं पटियां तोड़ दीं। बाहर बने चबूतरे भी जेसीबी से खोदवा दिए गए।
बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार व फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल फोर्स व पीएसी के साथ भोलेपुर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। सबसे पहले दुकानों के सामने नाले पर पड़ीं पटियां तोड़ दी गईं। दुकानों के बाहर बने चबूतरे लोगों ने खुद ही तोड़ दिए। मशीन से नाले की सफाई का काम भी कराया गया। होटल के बाहर पड़ीं पटियां भी तोड़ दी गईं।
डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड को हटा दिया गया। वहां बना चबूतरा भी जेसीबी ने खोद दिया। सपा के पूर्व सांसद मुन्नू बाबू के आवास के आगे व डेंटल क्लीनिक के बाहर भी नाले की ऊपर पड़ीं पटियां तोड़ दी गईं। वहां मौजूद युवक ने नाप को लेकर कुछ विरोध किया तो सिटी मजिस्ट्रेट ने फटकार दिया। कहा कि पटियों पर किसी को रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के कड़े रुख को देखकर आगे के दुकानदारों ने अपनी पटियां खुद ही हटा लीं। रेलवे स्टेशन मोड़ के पास एक मकान के आगे का नाला लोगों ने पाट दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने सामने नाला खुलवाया। लोगों के घरों के बाहर बने जीने को भी तुड़वा दिया। एक घर के बाहर शिवलिंग की स्थापना थी। उसको हटाने को लेकर परिजनों की कर्मचारियों से नोकझोंक होने लगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने शिवलिंग को पटिया समेत उठवाकर अलग रखवा दिया। बाद में लोग घर के अंदर ले गए। इसके बाद जेसीबी से सैनिक कालोनी के बाहर तक पटियां हटवाई गईं। अतिक्रमण में आ रहीं दीवारों को भी गिरा दिया गया।