{"_id":"62b4af3abec5541b1e419329","slug":"atikraman-farrukhabad-news-buldoger-farrukhabad-news-knp703941396","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग किनारे बनीं 12 दुकानें ढहाईं, पक्षपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग किनारे बनीं 12 दुकानें ढहाईं, पक्षपात का आरोप
विज्ञापन
गांव मोहद्दीपुर में चबूतरा तोड़ती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित राजेपुर चौराहे पर एक तरफ बनीं 12 दुकानों को ढहा दिया गया। दूसरी तरफ की दुकानों को न तोड़ने पर दुकानदारों का पीडब्ल्यूडी कर्मियों से विवाद हो गया। दुकानदारों ने तहसीलदार पर भी सांठगांठ का आरोप लगाया।
फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की जमीन से कब्जा हटाने का अभियान चल रहा है। गुरुवार को राजेपुर चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंच गए। लेखपाल ने 86 फीट पर निशान लगाए गए थे। रोड के पश्चिम तरफ अतिक्रमण के दायरे में आईं 12 दुकानों को तोड़ दिया गया। इसी दौरान पूर्व की ओर 86 की बजाय 72 फीट पर निशान लगा दिए गए।
यही नहीं एक भी दुकान को नहीं तोड़ा गया। इससे गुस्साए दुकानदार राहुल गुप्ता, राजीव शर्मा, राजबहादुर, रामसनेही, शिवेंद्र सिंह आदि ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख तहसीलदार मौके से चले गए। दुकानदारों ने तहसीलदार व लेखापाल पर रुपये लेकर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने समझाकर शांत किया। इसके बाद भी अधिकारियों ने दूसरी ओर की दुकानों को नहीं तोड़ा। तहसीलदार व लेखपाल की मनमानी के पीडब्ल्यूडी अधिकारी व कर्मचारी बेवस दिखे।
राजेपुर की तोड़फोड़ बंद कर मोहद्दीपुर में सड़क के किनारे कोटेदार व एक ग्रामीण की दीवार, चबूतरा को तोड़ कर अभियान बंद कर दिया गया। जेई अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राजपुर में अभियान चलेगा। वहीं दुकानदारों ने कहा कि वह तहसीलदार की शिकायत डीएम से करेंगे।