फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ataipur, including 30 million in cash, jewelry theft

अताईपुर में नगदी जेवर सहित 30 लाख की चोरी

Fri, 04 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गंाव अताईपुर जदीद निवासी राजेंद्र प्रसाद राजपूत के घर में घुसे चोरों ने नगदी जेवर सहित करीब 30 लाख का सामान चुरा लिया। सुबह परिवार के लोग जागे तो चोरी के बारे में जानकारी हुई। मकान मालिक  की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अताईपुर जदीद निवासी राजेंद्र प्रसाद राजपूत गुरूवार रात खाना खाने के बाद गोदाम पर सोने चले गए। उनका छोटा पुत्र योगेश व पुत्री शशि छत पर बने कमरे में व मां वीरावती व घर पर आयी मामी गंगादेवी छत के कमरे के बाहर बरामदे में सो रही थीं।
विज्ञापन


वही उनका बड़ा पुत्र मुकेश उसकी पत्नी प्रीती व उसका पुत्र ध्रुव नीचे बने कमरे में सो रहे थे। चोर मकान के पीछे से छत पर पहुंचे और सीढ़ी से आंगन में उतर आए। वे मुकेश के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिस घर में अलमारी व बाक्स रखे थे, उसका बिना ताला तोडे लोहे की राड की सहायता से एक दरवाजा खोल लिया और कमरे में रखी अलमारी को वहीं एक डिब्बे में रखी चाबी से खोलकर उसमें रखे लाखों के जेवर व नगदी को चुराकर घर के पीछे के गेट से निकल गए।

सुबह शशि उठ कर नीचे आई तो कमरे का एक दरवाजा खुला देखा। अंदर गई तो आलमारी खुली मिली और कुछ सामान बिखरा था। उसके चीखने पर परिवार के अन्य लोग भी उठ गए। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।


जिस तरह से चोरी हुई है, उसमें किसी जानकार के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मकान मालिक के मुताबिक करीब 30 लाख की चोरी हुई है। इसमें करीब चार लाख नगद के अलावा बहुओं के सभी जेवर चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed