फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   At many places organised khicari bhoj.

मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज

Wed, 14 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
At many places organised khicari bhoj.
मकर संक्रांति पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी भोज का
विज्ञापन
आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर सुबह से शाम तक लोगों ने जमकर दान-पुण्य किया। बुधवार को मकर संक्रांति पर सुबह होते ही गजक की दुकानों पर भीड़ लगने लगी। किसी ने गुड़ की तो किसी ने चीनी की गजक खरीदी। काजू और तिल के लड्डू भी खूब बिके। घरों पर लोगों ने अपने-अपने मान्यों को खिचड़ी, गजक, अमरूद आदि के साथ ही दक्षिणा दान की।

वहीं छावनी स्थित महाकाल मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुनि अलौकिक महाराज, कृष्ण बहादुर अस्थाना, रमेश सिंह कुशवाह, अजय सिंह, कृष्णा देवी, विजय, प्रिया, उषा गुप्ता, रामाथ पाल, दाताराम सक्सेना, मुन्नी, धीरज सिंह कुशवाह और सुमित आदि मौजूद रहे।

आवास-विकास कालोनी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया। इस अवसर पर जिला संघ चालक डा. सुबोध वर्मा, राजेंद्रनाथ कटियार, विपिनचंद्र पाल, रामानंद कटियार, सुदेश प्रताप सिंह, अनुज कटियार, अतुल दीक्षित, दुर्विजय गंगवार, आचार्य हरिश्चंद्र और राजकुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे। उधर, नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव मंझना, नवाबगंज, बरतल, बबुरारा और ज्यूनी गांव में खिचड़ी भोज हुआ।

यहां कौशल कुमार, राघव, राजीव अग्निहोत्री, लालाराम, उदयभान, अखिलेश कुमार, रामऔतार, मुन्ना, बाबू, गोविंद सिंह, बंटी, रामऔतार दीक्षित, जयपाल सिंह, दिनेशचंद्र, सचिन, इंद्रेश कुमार, राजीव कुमार अग्निहोत्री, विवेक कुमार, सुभाषचंद्र, गौरव, अखिलेश दीक्षित और ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

उधर, भारतीय पिछड़ा वर्ग संगठन की ओर से बंशीधर नगर में कार्यक्रम हुआ। डा. चंद्रशेखर शाक्य ने मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण, रूपलाल शाक्य, कृष्ण कुमार, अभिषेक शाक्य, गिरजाशंकर शाक्य, जगदीशचंद्र, बेचेलाल राजपूत, पृथ्वीनरायन, मानसिंह, रामऔतार, सुखराम, दुर्गा प्रसाद आर्य, रामचंद्र, दिलीप कुमार, सीताराम और हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरनाम सिंह इंटर कालेज मंझना में सरनाम सिंह ग्रुप के प्रबंध निदेशक सत्यवीर सिंह गंगवार ने हजारों लोगों को खिचड़ी भोज कराया। यहां पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, प्रबंधक अनीता गंगवार, रनवीर सिंह, प्रशांत कुमार, अनूप कुमार, पप्पू गंगवार, जितेंद्र यादव, राजेश यादव, सरनाम सिंह डिग्री कालेज के प्राचार्य उपेंद्र गंगवार, वीरेंद्र सिंह, रामसिंह और रवीश गंगवार आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार विनोद कुमार के प्रतिष्ठान पर खिचड़ी भोज हुआ। इस दौरान चेयरमैन शमसाबाद विजय गुप्ता ने 100 शालों का वितरण किया। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार सामाजिक संगठनों ने रास्ता चलते लोगों को खिचड़ी वितरित की। लोगों ने अपने घरों में दान किया। हिंदू जागरण मंच ने मुख्य चौराहे के निकट खिचड़ी भोज आयोजित किया। जिसमें जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, विहिप के सह प्रदेश मंत्री अभिषेक त्रिवेदी, राहुल भाटिया,

प्रदीप सक्सेना आदि ने खिचड़ी वितरित की। अखिल भारतीय युवा शक्ति द्वारा रेलवे रोड पर खिचड़ी वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री सरस्वती वर्मा, बेंचेलाल खटिक, अजय गुप्ता, राजकुमार कोरी, आशू यादव, कृष्णा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं प्रवीन गुप्ता, महेश वर्मा द्वारा बजाजा में तथा गल्ला मंडी में भी खिचड़ी भोज आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed