फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   at many center vaccine unavailable

सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन खत्म, बैरंग लौटे लोग

Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
at many center vaccine unavailable
फर्रुखाबाद। कोरोना रोधी वैक्सीन खत्म होने से कई सेंटरों पर लोगों को लौटना पड़ा। शमसाबाद में कमालगंज से वैक्सीन भेजकर लोगों के लगाई गई। वैक्सीन खत्म होने की वजह चार दिन से जिले को आवंटित न होना बताया गया है। रविवार शाम तक वैक्सीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना से जंग लड़ने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, सभी सीएचसी और कुछ पीएचसी पर निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। शनिवार दोपहर को सीएचसी कायमगंज, शमसाबाद, कमालगंज व फतेहगढ़ स्थित पीएचसी पर टीका की दूसरी डोज व पहली डोज लगवाने वालों की भीड़ उमड़ी। दोपहर में इन सेंटरों पर वैक्सीन खत्म हो गई। इससे कई लोगों के टीका नहीं लग पाया। पीएचसी फतेहगढ़ में टीका न लगने से नाराज लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीन मंगवा कर लगाने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मी ने सीएमओ कार्यालय में सूचना दी। तब पता चला कि वैक्सीन खत्म हो गई है।
विज्ञापन

चार दिन से जिले में वैक्सीन की सप्लाई नहीं हुई है। जो स्टाक था, वह सभी सेंटरों को आवंटित कर दिया गया था। सीएचसी कायमगंज में 187, शमसाबाद सीएचसी 80, कमालगंज सीएचसी पर 112 और फतेहगढ़ पीएचसी पर कुछ लोगों के ही टीका लग पाया। वैक्सीन न होने से सेंटरों पर आए लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘चार दिन से वैक्सीन की जिले में आपूर्ति नहीं हुई है। इससे पूर्व दो बार में 15 हजार वैक्सीन वायल उपलब्ध कराई गई थीं। जिनको सभी सेंटरों पर आवंटित कर दिया था। अब वैक्सीन वायल खत्म हो गईं हैं। रविवार देर शाम तक वैक्सीन वायल आने की उम्मीद है। वैक्सीन वायल आने पर सोमवार को सभी सेंटरों पर भेजी जाएगी।’ डॉ. सतीश चंद्रा, सीएमओ
कमालगंज। कोरोना वैक्सीन की 35 वायल शमसाबाद भेज दिए जाने से शनिवार को सीएचसी में भी वैक्सीन का टोटा पड़ गया। 12 बजे के बाद टीका लगवाने सीएचसी पहुंचे लोगों को वैक्सीन न होने से लौटना पड़ा।
शुक्रवार को टीकाकारण अभियान ने रफ्तार पकड़ी थी। दस गांवों व सीएचसी मिलाकर 1887 लोगों को टीका लगाया गया था। लेकिन शनिवार को वैक्सीन की कमी पड़ गई। इससे ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण को कोई भी टीम नहीं भेजी गई। सीएचसी पर 11 वायल ही थे। इससे 18 वर्ष से अधिक के 100 व 45 वर्ष से अधिक के 12 लोगों के टीका लगाया गया। 12 बजे वैक्सीन समाप्त हो जाने से लोग सीएचसी से लौटते रहे। बताया जा रहा है कि 35 वायल शमसाबाद सीएचसी भेज दिए जाने से वैक्सीन की कमी पड़ गई।

मोहम्मदाबाद। सीएचसी में कोरोना टीका लगवाने वालों की शनिवार को भीड़ हुई। इसमें युवा अधिक थे। उनमें टीका लगवाने का उत्साह दिखाई दिया। रोजाना टीका लगने के बावजूद सीएचसी पर टीका लगवाने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद टीका लगता है। शनिवार को भीड़ अधिक होने से सीएचसी पर अफरातफरी का माहौल रहा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed