फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ashes worth millions from fire

आग से नगदी सहित लाखों रुपये का सामान खाक, एक झुलसा

Tue, 25 Feb 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Ashes worth millions from fire
आग से जले सामान को देखते ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थानाक्षेत्र के गांव रमापुर जसू में एक किसान के घर सोमवार रात को आग लग गई। इससे डेढ़ लाख की नगदी, कृषि यंत्र व अनाज आदि लाखों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव रमापुर जसू के पातीराम रात को अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। तभी अचानक किसी तरह छप्पर में आग लग गई। लपटें उठाने पर परिजनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत करीब करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। बाइक बचाने के प्रयास में पातीराम का 28 वर्षीय बेटा बिजलेश झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना राजस्व अधिकारियों व पुलिस को दी गई है। पातीराम के बेटे राजेश ने मामले की थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से यह सामान जला
पातीराम ने ट्रैक्टर की किस्त अदा करने के लिए डेढ़ लाख रुपये एकत्र कर घर में रखे थे। वह आग में जल गए। इसके अलावा आलू बुवाई की मशीन, बाइक, थ्रेसर, पांच बोरा गेहूं, दस बोरा धान के अलावा घरेलू सामान आग में जलकर खाक हो गया। पातीराम ने करीब सात लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है।

पुलिस से लिखाकर देने पर भर्ती किया
छप्पर के अंदर खड़ी बाइक को निकालने के प्रयास में बिजलेश गंभीर रूप से झुलस गया। रात को परिजन उसे सीएचसी शमसाबाद लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने युवक का इलाज तो शुरू कर दिया। लेकिन कहा कि पुलिस को तहरीर दो घर में आग लगने से बिजलेेश झुलसा है। पुलिस से इलाज के लिए लिखवाकर भी लाओ, तब वह इस हालत में बिजलेश को भर्ती करेंगे। इस पर बिजलेश का भाई थाने गया और तहरीर दी। तब पुलिस ने इलाज के लिए लिखकर दिया। इसके बाद डाक्टर ने उसे सीएचसी में भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed