फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arun became president for the second time

अरुण दूसरी बार बने अध्यक्ष

Wed, 10 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Arun became president for the second time

कायमगंज। कायमगंज बार एसोसिएशन के चुनाव में लगातार दूसरी बार अरुण यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव गंगवार को 19 वोटों से मात देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


बुधवार को मुंसिफ कोर्ट के बार एसोसिएशन का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी जलीस अहमद खां की देखरेख में हुआ। 141 मतदाताओं में से 136 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के दावेदार अरुण यादव को 77, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव गंगवार को 58 वोट ही मिले।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर राघव शुक्ला ने 53 वोट लेकर कब्जा जमाया। इस पद पर नजीब शाह को 49 और विजय कुमार को 32 वोट ही मिले। सचिव पद पर विपिन यादव ने 61 वोट लेकर अनोज सक्सेना को हराया। अनोज को 39 वोट ही मिले। उपसचिव पद पर सत्यपाल ने 98 वोट हासिल किए, जबकि परम मिश्रा को मात्र 36 ही वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नेत्रपाल ने 83 वोट लेकर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता पद के लिए अंकित तिवारी, लेखा परीक्षक सुरजीत सिंह माथुर तथा सदस्य पद पर मनीष प्रताप सिंह, अमित प्रताप शाक्य व राजकुमार को निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सहायक निर्वाचन अधिकारी खुशहाल खां व शैलेंद्र सिंह ने संपन्न कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed