{"_id":"575c51314f1c1b0e369c51a6","slug":"artificial-jewelery-bdmashaen-see-the-car-lowered","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टिफिशियल जेवरों को देख बदमाशाें ने गाड़ी से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्टिफिशियल जेवरों को देख बदमाशाें ने गाड़ी से उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मंत्री गायत्री प्रजापति की कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना के घर से मायके जाते समय बोलेरो सवार बदमाशों ने महिला को अगवा कर लिया। इस दौरान तमंचा दिखा जेवर मांगे। आर्टिफिशियल जेवर होने पर बदमाश महिला को सेंट्रल जेल के निकट उतार कर फरार हो गए। सूचना पर परिवार के लोग महिला को घर ले गए।
जिला हरदोई के मोहल्ला रेडगंज निवासी रामकुमार ने बेटी सोनी की शादी मार्च महीने में सीतापुर में की थी। सोनी अपने घर आई हुई थी। शुक्रवार को सोनी अपने नाना किशन गुप्ता निवासी कांशीराम कालोनी हरदोई गई थी।
शनिवार की सुबह वह नाना के यहां से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह कालोनी से कुछ दूरी पर पहुंची। उसी समय एक बोलेरो महिला के पास आकर रुक गई और उसे गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान गाड़ी में सवार बदमाशों ने महिला से उसके जेवर मांगे। महिला के विरोध करने पर तमंचा लगा कर जानमाल की धमकी दी। इस दौरान महिला ने अपने जेवर उतारकर दिए।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल जेवर होने पर बदमाश महिला को सेंट्रल जेल के पास उतार कर फरार हो गए। महिला किसी प्रकार वहां से पांचालघाट पहुंची और वहां पर प्रसाद दुकानदार दिनेश कुमार को घटना की जानकारी दी। उसके घर पर फोन किया गया। कुछ समय बाद महिला के पिता रामकुमार, भाई राजेश, नाना किशन गुप्ता समेत अन्य लोग आ गए। परिजन पुलिस को कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर बेटी को लेकर चले गए।