फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   arop

साधन सहकारी समिति पर अवैध वसूली का आरोप

Thu, 27 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
arop
फर्रुखाबाद। साधन सहकारी समिति मेरापुर पर गेहूं खरीद पर बारदाना के नाम पर रुपये व एक किलो प्रति क्विंटल गेहूं मांगे जाने की शिकायत किसान ने मुख्यमंत्री को भेजी है। इसमें सहकारी समिति के सचिव पर किसानों के बजाए आढ़तियों से सस्ते दाम पर गेहूं खरीद करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ा निवासी राम प्रकाश मिश्र व कृष्ण राजीव मिश्र ने मेरापुर सहकारी समिति के सचिव की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। इसमें कहा कि वह 25 मई को दस बजे अपना गेहूं लेकर साधन सहकारी समिति मेरापुर पर बेचने गए थे। वहां सचिव ने गेहूूं लेने से मना कर दिया। कारण पूछा तो बताया कि प्रति क्विंटल बारदाना व मजदूरी के 85 रुपये और प्रति क्विंटल एक किलो गेहूं लेंगे। इस पर तैयार हो, तभी गेहूं को खरीदेंगे। रुपये व अतिरिक्त गेहूं मांगने का विरोध किया तो सचिव व उनका पुत्र मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने गेहूं खरीदने से इनकार कर दिया। 153 क्विंटल गेहूं बेचना है। किसान ने सचिव पर आरोप लगाया कि कुछ लोगों से साठगांठ कर आढ़तियों से गेहूं सस्ते दाम पर खरीदते हैं, लेकिन भुगतान सरकारी दाम से करते हैं। इससे वह अपने कमीशन का खेल कर रहे हैं। पीड़ित दोनों किसानों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed