{"_id":"c6b6e1f0acf3e8ea895660d547e51705","slug":"army-recruitment-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म गुरु बनने के लिए सरपट दौड़े आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म गुरु बनने के लिए सरपट दौड़े आचार्य
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती बोर्ड बरेली की ओर से चल रही भर्ती के सातवें दिन धर्म गुरु पद के लिए युवकों ने दमखम दिखाया। युवा ट्रैक पर सरपट दौडे़। वहीं शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण युवकों के मेडिकल परीक्षण होते रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर धर्म गुरुओं की भर्ती हुई। भर्ती में संस्कृत जानने वाले युवकों ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की आनलाइन जांच करवाई। धर्म गुरु के पद पर भर्ती होने के लिए आचार्यों ने खूब दमखम लगाया।
विज्ञापन
सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि धर्म गुरु के पद पर भर्ती होने के लिए 680 युवकों ने आवेदन किया था। दौड़ और शारीरिक परीक्षण के बाद 320 युवकों को पास किया गया है। उन्होंने बताया कि इन युवकों का स्वास्थ्य परीक्षण 15 जनवरी को होगा। धर्म गुरु के पद के लिए आचार्यों की लिखित परीक्षा 28 फरवरी को बरेली में होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा में पास होने वाले आचार्यों का साक्षात्कार व कार्य दक्षता परीक्षा होगी। मंगलवार को भर्ती के दौरान पूर्व सैनिकों की भर्ती भी हुई। डीएससी में भर्ती होने के लिए कुल 17 पूर्व सैनिकों ने आमद करवाई। शारीरिक परीक्षण के बाद 14 पूर्व सैनिकों को फिट घोषित किया गया।