फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey's appearance in murderous attack on businessman

Farrukhabad News: व्यापारी पर जानलेवा हमले में अनुपम दुबे की पेशी

Sat, 17 Feb 2024 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey's appearance in murderous attack on businessman
फर्रुखाबाद। व्यापारी पर जानलेवा हमले व काश्तकार के अपहरण के मुकदमे में माफिया अनुपम दुबे की कोर्ट में पेशी की गई। सुनवाई की अगली तिथि कोर्ट ने 22 फरवरी निर्धारित की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता माफिया अनुपम दुबे (वर्तमान में जीआरपी इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे), अनुराग दुबे उर्फ डब्बन सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बेवर इटावा रोड मोहल्ला मरकिचिया निवासी रवि मोहन सूरी ने 19 जुलाई 2023 को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन दुबे, पारिवारिक चाचा विनीत दुबे उर्फ बीनू, जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव जगतपुर निवासी विजय विक्रम, आशुतोष उर्फ बॉबी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता चंद्र मोहन सूरी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों मुकदमे में शुक्रवार को माफिया अनुपम दुबे को मथुरा जेल से कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल कचहरी में तैनात था। बचाव पक्ष के वकील जितेंद्र सिंह चौहान व बृजेंद्र अग्निहोत्री ने कोर्ट में दलीलें दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों मुकदमों 22 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed