फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anti-Rabies injections end, patients upset

एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म, मरीजों ने किया हंगामा

Tue, 13 Mar 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Anti-Rabies injections end, patients upset
patients in queue - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोहिया अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाएं बेपटरी हैं। हाल यह है कि माहभर से मुफ्त में मरीजों को दी जाने वाली दवाएं स्टाक में नहीं हैं। सोमवार को एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने से मरीजों ने हंगामा कर दिया। दवा काउंटर पर भी मरीजों और स्टाफ के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ सुबह से ही होने लगी थी। ओपीडी में 1482 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। दवा लेने के लिए लगी भीड़ होने पर मौजूद होमगार्डों ने महिला-पुरुषों की अलग लाइन लगवाई। अस्पताल में काफी लंबी लाइन लग गई। फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए आए विनोद कुमार, पुत्तूलाल, श्यामादेवी, संतोषी देवी को जब पता चला कि एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए तो मरीजों ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ मरीजों ने बताया कि वह अपना पहला इंजेक्शन लगवाने के लिए आए। एक मरीज ने बताया कि वह दूसरा इंजेक्शन लगवाने के लिए आए थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश तिवारी, सर्जन डॉक्टर गौरव मिश्रा, हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज पांडेय के कक्षों में भी मरीजों की भीड़ जमा थी। मरीज अपने को पहले दिखाने के लिए आपस में धक्कामुक्की कर रहे थे। इसके साथ ही दवा काउंटर पर मरीजों ने दवा लेने को लेकर आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान मरीजों में नोकझोंक भी हो गई। वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने जैसे तैसे मामले को शांत किया। उधर, अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई है। वह इंजेक्शन खत्म होने से पहले ही इसकी डिमांड भेज देते है। उनका कहना था कि शहर के ही नहीं पूरे जिले के लोग यहां पर इंजेक्शन लगवाने के लिए आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed