{"_id":"61cf4e695ad7d62c7e21ce49","slug":"anna-animal-farrukhabad-news-knp672808523","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने 100 गोवंश पकड़कर किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने 100 गोवंश पकड़कर किए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। फसलों की बर्बादी से परेशान किसानों ने घेराबंदी कर करीब 100 गोवंशों को पकड़कर बाड़े में बंद कर दिया। आरोप है कि लोग रात में पालतू मवेशी छोड़ देते हैं। मेहनत से तैयार फसल को अन्ना मवेशी उजाड़ देते हैं।
अन्ना गोवंशों की समस्या से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। अन्ना पशु आए दिन उनके खेतों में घुसकर फसल चट कर जाते हैं। किसान कई बार गोवंश पकड़वाने की मांग कर चुके हैं। गुरुवार रात चंदनपुर ग्राम पंचायत के मजरा सबलपुर गांव के ग्रामीण प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, गौरव सिंह, विवेक आदि ने घेराबंदी करीब 125 गोवंशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बांस बल्ली से बनाए बाड़े में बंद कर दिया। पूर्व प्रधान अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को फोन पर सूचना भी दी। उन्होंने बताया कि लोग रात में गोवंशों को छोड़ दते हैं। वहीं पशु झुंड बनाकर फसलें बर्बाद करते हैं। दो साल पहले ग्रामीणों ने करीब 100 पशुओं को पकड़कर कैंटाह गांव में बनी गोशाला में छोड़ दिया था। आरोप है कि वहां से गोवंशों को बाहर कर दिया गया।
ग्राम प्रधान रंजीत कुमार ने बताया कि करीब 100 गोवंशों को पकड़ा गया है। बीडीओ के निर्देश पर उनके लिए पानी व भूंसे की व्यवस्था कराई जा रही है। खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने बताया कि गोवंशों को पकड़ने की जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान को चारापानी की व्यवस्था के लिए कहा गया है। शनिवार तक उन्हें आश्रय स्थल भेजा जाएगा।