फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anguribag fact are statements Valley

हकीकत बयान कर रहे अंगूरीबाग के नाले

Thu, 14 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anguribag fact are statements Valley

फर्रुखाबाद। वस्त्र छपाई कारखानों के निरीक्षण में टीम को कहीं भी काम होते नहीं मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई ने यह दावा भी किया है। इससे उलट अमर उजाला को बुधवार को अंगूरी बाग इलाके में काम होता मिला। यहां की नालियों में बह रहा रंगीन पानी इसकी तस्दीक भी कर रहा था। कारखाने बंद कराने के दौरान वस्त्र छपाई कुटीर उद्योग सेवा संस्थान के  अध्यक्ष से जेई की नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


शहर में वस्त्र छपाई के 108 कारखाने पंजीकृत हैं। इनमें से 32 में ही ट्रीटमेंट प्लांट लगा है। बाकी का रंगीन पानी गंगा में पहुंचता है। प्रशासन ने स्नान पर्वों से दो दिन पहले कारखानों को नोटिस देकर बंदी का फरमान जारी किया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, तहसीलदार आरपी चौधरी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई प्रखर क टियार ने जटवारा जदीद व अंगूरी बाग में छापामारी की।
विज्ञापन


जटवारा जदीद में वस्त्र छपाई कुटीर उद्योग सेवा संस्थान के  अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा से टीम की नोकझोंक हो गई। इनका कहना था कि बंदी से करीब 10 हजार मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। प्रशासन संयुक्त ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए। टीम इन्हें कारखाना बंद करने की हिदायत देकर चली गई। चंद्रपाल का धर्मेंद्र शर्मा, राजकुमार, असलम, जितेंद्र,  रामसेवक, नितिन, देवेंद्र , आशीष कुमार ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने अंगूरीबाग में छापा मारा। यहां करीब 45 कारखानाें का मुआयना किया। प्रखर कटियार ने कारखाने बंद होने दावा किया है। वहीं, अमर उजाला को अंगूरी बाग इलाके में मजदूर वस्त्रों पर प्रिंट करते मिले। वस्त्रों पर रंगाई चल रही थी। इनका रंगीन पानी नालियों में बह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed