फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Amrutpur's first panchayat learning center gift

अमृतपुर को मंडल के पहले पंचायत लर्निंग सेंटर की सौगात

Sat, 12 Oct 2019 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Amrutpur's first panchayat learning center gift
पंचायत लर्निंग सेंटर पर काम करते सचिव। - फोटो : FARRUKHABAD
ग्राम स्वराज अभियान के तहत कानपुर मंडल के ग्राम पंचायत लर्निंग सेंटर की सौगात अमृतपुर ग्रामसभा को मिली है। इससे ग्राम पंचायत के अलावा आसपास क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक व जनसेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

इसी सेंटर पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, राशनकार्ड, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। लर्निंग सेंटर को आधुनिक सुविधाएं व इंटरनेट के लिए शासन से पांच लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में ग्राम स्वराज अभियान के तहत 20 ग्राम पंचायतों को पंचायत लर्निंग सेंटर का तोहफा दिया गया। इनमें कानपुर मंडल में ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र की एक मात्र ग्राम पंचायत अमृतपुर भी शामिल है। इसके लिए शासन से उपलब्ध कराए गए पांच लाख रुपये से पंचायत भवन में लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा आदि सुविधाओं से लैस किया गया। हालांकि माइक व साउंड सिस्टम की व्यवस्था अभी नहीं हो सकी। अमृतपुर पंचायत के नाम से वेबसाइट बनाई गई है। इस पर ग्राम पंचायत का पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध है।
इससे ग्राम प्रधान व सचिव को कागजी कार्रवाई के लिए विकास खंड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उन्हें तहसील, ब्लॉक व जनसेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्राम प्रधान सुधा सिंह के पति प्रदीप सिंह ने बताया कि लर्निंग सेंटर पर इंटरनेट की अस्थायी व्यवस्था कर ग्रामीणों को सुविधा दी जाने लगी है। स्थायी इंटरनेट कनेक्शन को आवेदन किया जा चुका है।
पांच ग्राम प्रधानों से मांगे गए थे प्रस्ताव
ग्राम पंचायत सचिव अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि जिले के पांच ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांगे गये थे। इनमें अमृतपुर पंचायत को चुना गया। लर्निंग सेंटर पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति कर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 50 रुपये निर्धारित फीस लेकर ग्रामीणों के आय, जाति, मूल निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन किए जा रहे हैं। किसानों को खतौनी भी दी जा रही हैं। वह अपनी आठों ग्राम पंचायतों का कार्य बिना ब्लॉक जाए लर्निंग सेंटर से निपटा लेते हैं।
लर्निंग सेंटर में बना है पुस्तकालय
लर्निंग सेंटर में बैठक के लिए एक हॉल, प्रधान कार्यालय कक्ष, ग्राम पंचायत सचिव कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, शौचालय, बाथरूम, सबमर्सिबल और मैदान भी है। मैदान में फुलवारी लगाई गई है। इसके अलावा लोगों को बेहतर ज्ञान मिल सके, इसके लिए पुस्तकालय भी बनाया गया है। पुस्तकालय में छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान, बुजुर्गों के लिए धार्मिक व कहानियों की किताबें रखी गई हैं। अखबार भी मंगाए जा रहे हैं। जनसेवा केंद्र के लिए भी आवेदन किया गया है। इसका कोड मिलते ही अन्य सुविधाएं सेंटर पर मिलना शुरू हो जाएंगी।

स्मार्ट क्लास भी लगेंगे
ग्राम पंचायत के परिषदीय स्कूलों के वह छात्र जो पढ़ने में कमजोर हैं, उन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए लर्निंग सेंटर में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed