{"_id":"f8840bc6db5e5b76704189563ddd38ab","slug":"amitabh-look-with-avijit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के साथ दिखेगा अविजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ के साथ दिखेगा अविजित
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले का बेटा अविजित बाजपेयी स्टार प्लस पर आने वाले आज की रात है जिंदगी शो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देगा।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मोमबत्ती गली निवासी शिक्षिका भारती मिश्रा व अध्यस्त कुमार के पुत्र अविजित बाजपेयी हैप्पी बर्थडे भारत मिशन के फाउंडर हैं। यह गुड़गांव में हेल्थ केयर में नौकरी रहे हैं। स्टार प्लस पर रविवार रात को आने वाले शो आज की रात है जिंदगी में अविजित बाजपेयी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और पॉप गायक बादशाह खान के साथ आने का मौका मिला।
विज्ञापन
शिक्षिका भारती मिश्रा बताती हैं कि उनका बेटा अविजित एक बार कार से एक गरीब बस्ती के पास से गुजर रहा था। उसकी निगाह बस्ती के कुछ बच्चों पर पड़ी जो कूड़े के ढेर से बीनकर लाए गए केक को एकत्र कर उसे काटने का प्रयास कर रहे थे। यह देख अविजित ने निर्णय लिया कि वह गरीब बच्चों की इस चाहत को साकार रूप देगा।
विज्ञापन
अविजित ने इसकी शुरुआत दिल्ली के कनाट प्लेस में गरीब बच्चों के साथ कार्यक्रम करके की। आज इनके मिशन से देश भर में 2000 लोग जुड़े हैं। ग्रुप के मेंबर देश के हर हिस्से में गरीब बच्चों के साथ जन्म दिन मनाते हैं। अविजित को आज की रात है जिंदगी में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया है।