फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ambulance worker back from strike

हड़ताल से लौटे एंबुलेंस कर्मी, शपथ बना पत्र बाधा

Sat, 07 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
ambulance worker back from strike
लोहिया अस्पताल में बैठक में मौजूद एंबुलेंस कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
हड़ताल से लौटे एंबुलेंस कर्मी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शासन और कंपनी से वार्ता के बाद सहमति बनते ही एंबुलेंस के कर्मचारी वापस आने लगे हैं। मगर यहां शपथ पत्र काम शुरू करने में बाधा बन गया है। इसलिए अजमंस की स्थिति बनी हुई है। जीवीके कंपनी जिले के 90 चालक और ईएमटी को बर्खास्त भी कर चुकी है।
लखनऊ में हड़ताल खत्म होने का ऐलान होते ही शनिवार सुबह से ही एंबुलेंस के पुराने चालकों और ईएमटी का पहुंचना शुरू हो गया है। करीब 100 कर्मियों ने प्रोग्राम मैनेजर से संपर्क साधा। दोबारा कार्यभार ग्रहण कराने की बात कही, तो प्रोग्राम मैनेजर सौरभ चौहान ने एक शपथ पत्र दिया।
विज्ञापन

उस शपथ पत्र पर जो शर्तें लिखी गई हैं, वह कर्मचारी बंधुआ मजदूर की श्रेणी में लाने की कोशिश करना बता रहे हैं। लिहाजा अधिकांश कर्मियों ने शपथ पत्र भरने से इनकार कर दिया। देर रात तक लोहिया अस्पताल में पुराने कर्मचारी भटकते रहे, मगर उनसे काम शुरू नहीं कराया गया। लिहाजा अभी भी अजमंस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने एक अगस्त तक काम पर वापस आने का अल्टीमेटम दिया था। ऐसे में स्थानीय अ धिकारियों की सहमति पर जिले के 90 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। इन्हें दोबारा काम पर लेना काफी मुश्किल होगा। कर्मियों का कहना है कि काम पर आएंगे, तो सभी कर्मचारी आएंगे। ऐसे में फिलहाल गतिरोध खत्म होना मुश्किल लग रहा है।
एस्मा में नामजदों की तलाश में घूमी पुलिस
जीवीके कंपनी के प्रोग्राम मैनेजर सौरभ चौहान के पत्र को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने सात कर्मियों पर एस्मा का मुकदमा दर्ज कराया था। कर्मियों के वापस आने की सूचना आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार को लगी तो वह पुलिस के साथ कई बार नामजद कर्मियों की तलाश में अस्पताल पहुंचे। हालांकि उन्हें कोई नहीं मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि नामजदों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘कंपनी के निर्देश हैं कि बिना शपथ पत्र भरे किसी भी कर्मचारी को काम पर न लिया जाए। करीब 20 कर्मियों ने काम शुरू किया है। उनकी कोशिश है कि आगे कभी हड़ताल की स्थिति न बने।’- सौरभ चौहान, प्रोग्राम मैनेजर जीवीके कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed