फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Allahabad in the kachheri surveillance

इलाहाबाद कांड के बाद कचहरी में चौकसी

Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Allahabad in the kachheri surveillance
इलाहाबाद में दरोगा की गोली से वकील की मौत के बाद पुलिस प्रशासन शुक्रववार
विज्ञापन
को स्थानीय कचहरी से तहसील तक वकीलों पर नजर रखे रहा। सुरक्षा को कचहरी के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात रहा। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

इलाहाबाद कचहरी परिसर में विवाद के बाद दरोगा ने वकील को गोली मार दी थी। घायल वकील की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को कचहरी और तहसील के वकील कार्य से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपनेश सक्सेना, महासचिव संजीव पारिया समेत कई वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इन्होंने दोषी को फांसी की सजा की मांग की है। इन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एपी सिंह

को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि इलाहाबाद कांड में शहीद हुए अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। वकील के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों के असलाह लेकर कचहरी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके। वकीलों के न्यायिक कार्य न करने के कारण वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी।

तहसील सदर में भी वकील कार्य से विरत रहे। यहां रजिस्ट्री का कार्य दूसरे दिन हुआ। वकीलों ने बैठक कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष मंजेश कटियार, सचिव रवनेश यादव, ओपी सिंह, अनुराग तिवारी, अजय प्रताप सिंह, प्रवीन सक्सेना, दयाशंकर तिवारी मौजूद रहे। तहसील अमृतपुर के वकीलों ने भी इलाहाबाद में हुई घटना का विरोध किया। वकीलों ने बैठक कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की सरकार से मांग की है। इस दौरान

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी, सचिव गजेन्द्र सिंह, सीबी सिंह, देवप्रकाश अवस्थी, रामदेव मिश्रा, अनुपम सिंह, सुनील तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, पियूष शुक्ला, शरद अवस्थी, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में इलाहाबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ता की हत्या की निंदा की गई।  अधिवक्ताओं ने अनिश्चित काल के लिए हड़ताल का ऐलान किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के

खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में अध्यक्ष कर्मवीर रस्तोगी, सतेंद्र सिंह गंगवार, विनोद गंगवार, सुरेंद्र सिंह गंगवार, इंद्रेश कुमार गंगवार, अनोखेलाल शाक्य, सतीश चंद्र शाक्य, सुनील कुमार गंगवार, पवन यादव, लज्जाराम आदि मौजूद रहे।

तीन दिन कचहरी में नहीं होगा कार्य
कचहरी में तीन दिन कार्य नहीं होगा। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण कचहरी बंद रहेगी। सोमवार को इलाहाबाद में हुई घटना के विरोध में बार कौंसिल के आह्वान पर वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस कारण तीन दिन कचहरी में कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed