फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Alha singer Munnalal is making people aware to avoid epidemic

परंपरा की तान, आल्हा की धुन पर कोरोना पर वार

Mon, 18 May 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Alha singer Munnalal is making people aware to avoid epidemic
आल्हा गायक मुन्नालाल। - फोटो : FARRUKHABAD
महामारी से बचने के लिए आल्हा गायक मुन्नालाल लोगों को कर रहे जागरूक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कला किसी की मोहताज नहीं होती है। यह आल्हा सम्राट कहे जाने वाले मुन्नालाल ने साबित कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू रोड निवासी आल्हा सम्राट मुन्नालाल राठौर मूल रूप से गांव दुबरी के रहने वाले हैं। महज कक्षा दो तक उन्होंने शिक्षा हासिल की है। पर उनकी सोच बड़ी है।
तभी जनजागरूकता में विशेष सहयोग के लिए उन्हें अभी तक प्रदेश के 21 जिलों के जिलाधिकारी सम्मानित कर चुके हैं। अब वह कोरोना से बचाव को आल्हा की शैली में कविता लिखकर लोगों जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है- कोरोना बीमारी फैली जो चमगादर से भई तैयार, छुआछूत की यह बीमारी इसकी हवा जिसे लग जाए, कोरोना से जो बचना चाहो, घर में बंद सभी हुई जाओ।
विज्ञापन

बचपन से ही तुकबंदी में उनको महारथ हासिल है। जवानी में कदम रखने से पहले ही वह आल्हा का मंच सजाने लगे। राठौर आल्हा गायन दल के नाम से उनकी टीम यूपी के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पंजीकृत है। उनकी टीम में वाद्य यंत्र बजाने वालों में वेद राम राठौर, सूरज पाल, बालक राम, श्रीगोपाल राठौर शामिल हैं। वह यूपी के अधिकांश जिलों के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान में प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका मुख्य उद्देश्य जनजागरण को सरकार के उठाए गए कदमों को लोगों तक आल्हा के माध्यम से पहुंचाना है ताकि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और मनोरंजन भी हो।

अब वह अपने जिले के लोगों को इस कोरोना महामारी के संकट से बचाने के लिए आल्हा के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं- दवा नहीं है इस बीमारी की पूरी दुनिया रही धबराए, लॉकडाउन से घटे बीमारी एक-एक मीटर की दूरी पे राव। घर के अंदर रहे सब जनता, इधर-उधर न कोई जाए। जिले की सीमा सील करा दी, कोई बाहरी घुसि न जाए, लॉकडाउन को जो न मानें, पुलिस डंडा देत बजाए।
मुन्ना लाल कहते हैं कि जागरूकता से ही बीमारी भागेगी। जब इसका कोई इलाज नहीं है तो बचाव बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed