फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   alesman himself also fired after shooting his wife and daughter after the neighbor

पड़ोसी के बाद पत्नी और बेटी को गोली मारकर सेल्समैन ने खुद को भी उड़ाया

Tue, 12 Dec 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
alesman himself also fired after shooting his wife and daughter after the neighbor
डेमो पिक
शहर के मोहल्ला बूरावाली गली में मंगलवार देर शाम गुटखा सेल्समैन ने पड़ोसी को तमंचे से गोली मारने के बाद अपनी पत्नी व बेटी को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद के गले में भी गोली मार ली।
विज्ञापन


चारों घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने सेल्समैन को मृत घोषित कर दिया, जबिक तीनों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी मय फोर्स अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि वारदात की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है। हालांकि मोहल्ले में पैसे के लेनदेन और छेड़खानी को लेकर भी चर्चा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला बूरावाली गली निवासी संजीव उर्फ हैप्पी चौरसिया (42) गुटखा का सेल्समैन था। हैप्पी का पड़ोसी इरशाद कारचोब का काम करता है। मंगलवार शाम करीब छह बजे हैप्पी और इरशाद में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर  हैप्पी ने तमंचा से इरशाद पर फायर कर दिया।

गोली इरशाद के पेट में जा लगी। भाई को बचाने दौड़े नौशाद को हैंप्पी ने तमंचे की बट मारी और अपने घर में जा घुसा। परिजन इरशाद को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच हैप्पी के घर से एक के बाद एक तीन गोली चलने की आवाज आई। आसपास के लोग हैप्पी के घर पहुंचे।

हैप्पी, उसकी पत्नी अनुराधा (40) और बेटी नैंसी (15) लहूलुहान पड़े थे। अनुराधा व नैंसी को पेट में व हैप्पी को गले में गोली लगी थी। पड़ोसियों ने तीनों को आनन -फानन मे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने हैप्पी को मृत घोषित कर दिया।

मां- बेटी को भी गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इरशाद को भी लोहिया अस्पताल से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे भी शहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूचना पर शहर कोतवाल संजीव राठौर मौके पर पहुंचे और आलाधिकारियों को सूचना दी। इस पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा, फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी, मऊदरवाजा एसओ भुवनेश कुमार फोर्स के साथ लोहिया अस्पताल पहुंच गए।


पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस को मृतक के घर के बाहर और अंदर से दो तमंचे मिले हैं। एएसपी ने बताया कि अभी विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर भी नहीं दी है। दूसरी तरफ मोहल्ले में पैसे के लेनदेन और छेड़खानी को लेकर विवाद होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed