फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Akshaya Tritiya fade Market

फीका रहा अक्षय तृतीया का बाजार

Tue, 21 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 21 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya fade Market
अक्षय तृतीया का पर्व और सोने के दाम गिरने के बावजूद इस बार सर्राफा बाजार
विज्ञापन
से रौनक गायब रही। यह इसलिए कि इस बार कुदरत के कहर से किसानों की कमर टूट गई। फसल पूरी तरह बर्बाद होने का असर सर्राफा बाजार पर भी पड़ा। सर्राफा व्यवसायियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार करीब 50 प्रतिशत तक दुकानदारी घटी है।

नेहरू रोड, सेठ गली, रेलवे रोड, चूड़ी वाली गली और कोतवाली रोड फतेहगढ़ में सर्राफा बाजार है। अक्षय तृतीया के चलते सर्राफा दुकानदारों ने आकर्षक डिजाइनों में डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी स्टाक की थी। पिछले साल की अपेक्षा इस बार पर्व पर सोने के दाम भी गिरे हैं। इसलिए दुकानदारों को अधिक बिक्री की उम्मीद थी लेकिन इस पर पानी फिर गया। फसल

पर कुदरत की मार का असर सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दिया। सर्राफा दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए। जो ग्राहक गोल्ड, डायमंड और सिल्वर की ज्वैलरी खरीद रहे थे उनमें अधिकांश शहरी क्षेत्र के ही थे। एक-दो दुकानों पर ही ग्रामीण अंचलों के लोग दिखाई दिए।

श्री सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष अरुणप्रकाश तिवारी ददुआ कहते हैं कि सर्राफा बाजार में ग्रामीण ग्राहक नदारद हैं। फसल बर्बाद होने से दुकानदारी पर काफी असर पड़ा है। नेहरू रोड स्थित सोनम ज्वैलर्स के स्वामी संजय वर्मा कहते हैं कि किसानों की फसल बर्बाद होने से पिछले साल की अपेक्षा इस बार अक्षय तृतीया पर दुकानदारी करीब 50 प्रतिशत घटी है। इस बार

बमुश्किल 80-90 लाख रुपये का बाजार होने की उम्मीद है। सर्राफा दुकानदार शिवांग रस्तोगी का कहना है कि बाजार में ग्रामीण इलाकों से कोई भी खरीदारी करने नहीं आ रहा है। अक्षय तृतीया पर शहर क्षेत्र के लोग ही खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारी में काफी गिरावट आई है। पिछले साल जहां अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार करीब 2 करोड़ रुपये का हुआ था, वहीं इस बार एक करोड़ रुपये पहुंच जाए तो बड़ी बात है।

सोने में 100 रुपये का उछाल
त्योहार पर सोने के दाम में 100 रुपये का उछाल आया है। वहीं चांदी के दाम पुराने ही रहे। 20 अप्रैल को सोना 27 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 370 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 21 अप्रैल को सोना 27100 रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed