{"_id":"cd9ce86b20e5738bebb8ae955ecf4140","slug":"ajay-rai-will-not-take-part-in-the-meeting-of-legislature-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानमंडल की बैठक में भाग नहीं ले सकेंगे अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानमंडल की बैठक में भाग नहीं ले सकेंगे अजय राय
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में निरुद्ध चल रहे बनारस के विधायक अजय राय विधानमंडल के प्रथम सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में भेजे पत्र में कहा है कि राज्यपाल 29 जनवरी 2016 को विधानमंडल का प्रथम सत्र संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विधायक अजय राय को विधानमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए बुलावा पत्र भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद कांग्रेस के जिला महामंत्री डा. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री ने सेंट्रल जेल में बंद विधायक अजयराय से गुरुवार को मुलाकात की। जिला महामंत्री ने बताया कि राज्यपाल के बुलावे के बाद भी बनारस के विधायक अजयराय को लखनऊ नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ नाइंसाफी की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, सेंट्रल जेल अधीक्षक वेदप्रकाश तिवारी ने बताया कि किसी कारण से विधायक अजयराय को लखनऊ नहीं भेजा जा रहा है।