फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Airport will be built in Mohammadabad, tourism facilities will increase

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद में बनेगा एयरपोर्ट, बढ़ेंगी पर्यटन सुविधाएं

Wed, 26 Mar 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Airport will be built in Mohammadabad, tourism facilities will increase
छात्रा को लैपटॉप देते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के साथ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण। - फोटो : छात्रा को लैपटॉप देते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के साथ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण।
फर्रुखाबाद। सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को आए जिला प्रभारी व पर्यटन विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में जिले की कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। विदेशी मेहमानों के आवागमन आसान हो इसके लिए मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने का भी प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन



पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजवीर सिंह ने सबसे पहले फतेहगढ़ के स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में विधायक निधि से बनाए गए तिरंगे का लोकार्पण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। इसके बाद भाजपा सरकार के आठ वर्ष में प्रदेश शिखर पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन

हर क्षेत्र में प्रदेश तरक्की की ओर बढ़ रहा है। 11 एक्सप्रेसवे बनाए गए। जनपद में 875 परियोजनाओं में 438 पूरी हो चुकी हैं। जबकि 437 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन क्षेत्र को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। संकिसा में विदेशी पर्यटकों की सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 25 एकड़ भूमि की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इसमें जिलाधिकारी लगे हैं। काफी हद तक सफलता भी मिल चुकी है। बताया कि पर्यटन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण व नव निर्माण कराया जा रहा है। मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी है। यहां एयरपोर्ट बनाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, डॉ. सुरभि, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आलोक प्रियदर्शी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, एडीएम सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
-------------------
-------------------

स्वास्थ्य विभाग की जांच का सवाल अनसुना कर गए प्रभारी मंत्री
स्वास्थ्य विभाग में चल रहे गोलमाल की जनप्रतिनिधि भी शिकायतें कर चुके हैं। कहीं मनमानी खरीद तो कहीं चहेती फर्म को लाखों का काम देने और घटिया सामग्री महंगी खरीदने का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। शिकायत करने वालों में एमएलसी, विधायक व ठेकेदार भी शामिल हैं। हर बार शासन से आदेश दिए जा रहे हैं, लेकिन जांच की औपचारिकता के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। आरटीआई में सूचना मांगने वाले को जवाब में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पिछली बार आए प्रभारी मंत्री ने डीएम को जांच कराने के आदेश दिए थे। इस बार स्वास्थ्य विभाग की जांच में क्या कार्रवाई हुई, इस सवाल को भी प्रभारी मंत्री अनसुना कर गए।

-------------------------

19.36 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, 4.75 करोड़ का लोकार्पण
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने फतेहगढ़ के रॉयल जेजेआर गेस्टहाउस में लगी प्रदर्शनी में स्टॉल देखे। उन्होंने 16 विभागों की योजनाओं के 751 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देने के साथ ही 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। कृषि विभाग से कुल 10 लाभार्थियों को रोटावेटर, सोलर पंप प्रमाणपत्र व ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। पर्यटन मंत्री ने पर्यटन विभाग से जिले में कराए गए 4.75 करोड़ के चार कार्यों का लोकार्पण किया। जबकि 19.36 करोड़ के चार कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed