फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ahead independent party candidates

दलीय उम्मीदवारों से निर्दलीय आगे

Sun, 01 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ahead independent party candidates

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में निर्दल उम्मीदवार दलीय उम्मीदवारों के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं। दलीय उम्मीदवारों में सपा, बसपा और भाजपा के बीच लड़ाई है। निर्दल उम्मीदवार दलीय उम्मीदवारों को टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन


नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार नवाबगंज प्रथम क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी नन्हीं देवी खटिक (658 वोट) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवलेश कुमारी (435 वोट) से 220 वोटों से आगे थीं। नवाबगंज द्वितीय सीट से ज्ञान देवी कठेरिया को 2046 और छोटेलाल को 1082 मत मिले थे। नवाबगंज तृतीय सीट पुष्पा देवी को 832 और सपा  विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी शगुना देवी को 830 वोट मिल चुके थे। समाचार लिखे जाने तक 25 चरणों की मतगणना बाकी थी।
विज्ञापन


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक क्षेत्र के प्रथम क्षेत्र से आठवें चक्र तक की हुई मतगणना के अनुसार जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मनोज मिश्र को 784, दामोदर को 750, द्वितीय क्षेत्र से बसपा समर्थित प्रत्याशी सुरेश वर्मा को 2734, अभय प्रदीप गंगवार को 987 वोट मिल चुके थे। तृतीय क्षेत्र से रवेंद्र गंगवार को 1997, बसपा समर्थित प्रत्याशी अतुल गंगवार को 1056, चतुर्थ से भजनलाल यादव को 1067 और सुशील यादव को 710 वोट मिल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य प्रथम से प्रत्याशी रमेश राजपूत को 1700, सरोजनी देवी को 927, द्वितीय से सुनील गिहार को 763, मुन्नू सिंह को 660, तृतीय से अर्चना देवी पत्नी सोनू को 1773, बेवी चौहान पत्नी अजय कुमार को 914 और चतुर्थ क्षेत्र से सपा की रश्मि यादव पत्नी सुबोध यादव को 2292, संतोष यादव को 1585 मत मिल चुके थे।


मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक क्षेत्र में मतगणना के दौरान रात 8.30 बजे तक वार्ड संख्या प्रथम में इच्छा राठौर को 1388, सुमनलता यादव को 1073, वार्ड संख्या द्वितीय में सपा के प्रदीप यादव को 2483, बसपा समर्थित प्रत्याशी अरविंद शाक्य को 2160, तृतीय क्षेत्र से गीता देवी पत्नी रोहिताश यादव को 2890, ममता यादव पत्नी धर्मेंद्र यादव को 2560 और चतुर्थ सीट से सुमनलता यादव को 1948, बसपा समर्थित प्रत्याशी शिवकुमार 1843, पंचम से सपा विधायक नरेंद्र सिंह भाभी श्यामा यादव को 1574, मधु यादव पत्नी ब्रजभान यादव को 1243 मतपत्र मिल चुके थे। समाचार लिखे जाने तक मतगणना चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed