फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   again build World Bank feeder

दोबारा होगा विश्व बैंक फीडर का निर्माण

Sun, 18 Oct 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 18 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
again build World Bank feeder

फर्रुखाबाद। कायमगंज विद्युत उपकेंद्र के विश्व बैंक फीडर का दोबारा निर्माण करा कर आठ किलोमीटर लाइन बिछाई जाएगी। इसका स्टीमेट एमडी कार्यालय से पास होकर आया गया है। यह फीडर पहले भी बनाया गया था। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण आठ किलोमीटर तार, ट्रांसफार्मर व सामान धीरे धीरे गायब हो गया। इसकी रिपोर्ट और बचा हुआ पुराना सामान स्टोर में जमा हुआ या नहीं, इसका विभाग के पास कोई लेखाजोखा नहीं है।

विज्ञापन


कायमगंज विद्युत उपकेंद्र पर विश्वबैंक का निर्माण और आठ किलोमीटर तक की विद्युत लाइन बिछाने के लिए एमडी कार्यालय से लगभग 58 लाख रुपये का स्टीमेट पास हुआ है। इसको विभाग के एक ठेकेदार ने दौड़ भाग कर पास कराया है। यह फीडर उपकेंद्र पर पहले से बना हुआ है।
विज्ञापन


इसकी करीब आठ किलोमीटर तक बिछी लाइन के पोल आधी तूफान में टूट कर गिर गए। इन पोलों के तार विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी के कारण धीरे धीरे गायब हो गए। 25 केवीए के करीब 20 ट्रांसफार्मरों का अता पता नहीं चला। इस कारण कई सरकारी नलकूप बंद हो गए। तार, पोल और ट्रांसफार्मर गायब करने का खेल विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत से होता रहा। चोरी गए सामान की रिपोर्ट होने और बचे हुई सामग्री का विभाग के पास कोई लेखाजोखा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फीडर और आठ किलोमीटर तक दोबारा से लाइन बिछाने व नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अवर अभियंता ने सर्वे कर डिवीजन कार्यालय में रिपोर्ट दी। इसके आधार पर स्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया। एमडी कार्यालय से विकास कार्य के नाम पर यह स्टीमेट करीब 58 लाख रुपये का पास किया गया। इसके तहत करीब 200 पोल लगाए जाएंगे और 25 केवीए के लगभग 20 ट्रांसफार्मरों को लगाया जाएगा। बताया जा रहा है अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता और एमडी कार्यालय तक स्टीमेट की भेजी गई फाइल में फीडर की लाइन का तार, पोल और ट्रांसफार्मर चोरी होने की रिपोर्ट व पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई की कॅापी नहीं लगाई गई थी।


क्या कहते जिम्मेदार
विश्वबैंक फीडर की ग्रामीण इलाके में बिछी लाइन आधी और तूफान में काफी समय पूर्व टूट गई थी। ट्रांसफार्मर व तार चोरी हो गया था। इस कारण कई सरकारी नलकूप बंद पड़े थे। इसका जीर्णोद्धार कराने के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा गया था। यह पास होकर आ गया है। शीघ्र फीडर का निर्माण कराया जाएगा। - अमर सिंह, एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed