फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After five days accused of robbing jailed

लूट के आरोपी छात्र का पांच दिन बाद चालान

Mon, 28 Dec 2015 11:28 PM IST
accused
accused Updated Mon, 28 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दंपति से लूट के आरोपी का पांच दिन बाद चालान कर दिया गया। पकड़े गए छात्र से सोने की अंगूठी और चेन बरामद की गई है। पुलिस आरोपी के चार साथी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई।

विज्ञापन


थाना कमालगंज के मोहल्ला गांधीनगर निवासी निर्मल गुप्ता बेवर से पत्नी मंजू देवी के साथ बाइक से लौट रहे थे। याकूतगंज के पास कार सवार लुटेरों ने तमंचों के बल पर दंपति से नगदी और जेवर लूट लिए थे। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान स्वाट ने जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ के मोहल्ला नईबस्ती गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले बीएसी के छात्र अंकित चौहान पुत्र दीप प्रकाश के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


 इसकी जानकारी होने पर अंकित चौहान ने अपने को कार समेत स्वाट के हवाले 23 दिसंबर को कर दिया। तभी  से पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान अंकित ने बताया कि उसके साथ वारदात में छिबरामऊ थाना इलाके के  विशुनगढ़ रोड निवासी नवीन चौहान, शैलू यादव, बॉबी यादव और भोला ठाकुर भी शामिल थे।  पुलिस ने इन आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इस पर पुलिस ने रविवार की रात हुसैनपुर नौखंडा तिराहा से अंकित  की गिरफ्तारी दिखा कर चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने सोने की अंगूठी, चेन और एक हजार रुपये के अलावा 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। अंकित ने बताया कि मौज मस्ती में घटना को अंजाम दिया था। जब उसके भाई को पुलिस ने उठा लिया तो वह खुद आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed