{"_id":"68cb07cd35aac987db0dde05","slug":"after-abusing-the-doctor-the-cmo-was-manhandled-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-130040-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डॉक्टर से गाली-गलौज के बाद सीएमओ से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डॉक्टर से गाली-गलौज के बाद सीएमओ से हाथापाई
Thu, 18 Sep 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो -26,सीएमओं की गाड़ी का दरवाजा खोलकर हाथापाई करती भीड़,वीडियो ग्रैब
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। स्वस्थ नारी सशक्त नारी कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।
इसी दौरान निरीक्षण करने गए सीएमओ ने किसी बात को लेकर डॉक्टर से गाली-गलौज कर दी। मामला तूल पकड़ने पर सीएमओ से हाथापाई की गई। मुर्दाबाद के नारे भी लगे।
गुस्साई भीड़ ने सीएमओ अवनींद्र कुमार को गाड़ी से खींचने का भी प्रयास किया। इस दौरान किसी तरह सीएमओ मौके से निकल पाए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बुधवार को शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत सीएचसी मोहम्मदाबाद में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर लगाया था। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कार्यक्रम होने से विशेष तैयारियां भी की गईं थीं।
प्रभारी मंत्री के पहुंचने से पहले सीएचसी के एक डॉक्टर से सीएमओ ने किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर दी। इससे डॉक्टर के साथ ही उनके परिचित स्थानीय लोग भी भड़क गए। इस बीच वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम बाधित होते देख हस्तक्षेप किया। सीएमओ से कहा कि डॉक्टर के साथ आप के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मामला शांत होने के बाद कुछ देर में ही प्रभारी मंत्री पहुंच गए। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री वहां से बाबा नीबकराेरी धाम के लिए निकल गए। उधर, मंत्री के जाते ही मामला फिर गरमा गया। माहौल बिगड़ता देख सीएमओ अपनी गाड़ी की ओर बढ़े तो लोगों ने उन्हें घेर लिया, फिर धक्का-मुक्की के साथ सीएमओ से हाथापाई की गई।
गाड़ी में बैठने के बाद घेराबंदी किए लोगों ने उन्हें खींचने का भी प्रयास किया। सीएमओ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। पुलिस व एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने किसी तरह लोगों को समझाया और गाड़ी की खिड़की बंद कर सीएमओ को वहां से निकाला।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया भी वहां मौजूद थे।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि बाद में समझा-बुझाकर मामला शांत कर लिया गया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सीएमओ की गाड़ी रोककर कुछ कहासुनी हुई है, वीडियो भी प्रकाश में आया है। सीएमओ ने बताया है कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हुआ था। पूरे प्रकरण की जांच कर कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सीएमओ की गाड़ी रोककर कुछ कहासुनी हुई है, वीडियो भी प्रकाश में आया है। सीएमओ ने बताया है कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कुछ स्थानीय लोगों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पूरे प्रकरण की जांच कर कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. सन्नी मिश्रा का पत्र वायरल, अवसाद में होने की बात कही
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद सीएचसी पर ड्यूटी कर रहे डॉ. सन्नी मिश्रा का देर रात लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। डॉक्टर ने पत्र में बताया है कि वह पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के कार्यक्रम के दौरान सीएचसी में ड्यूटी पर थे।
इसी दौरान सीएमओ अवनींद्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर ही उन्हें अपमानित करते हुए गालियां दीं। डॉ. मिश्रा ने लिखा है कि इस घटना से वह आहत हैं और मानसिक दबाव में आ गए हैं। घटना के बाद से वह अवसाद की स्थिति में हैं और सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं। (संवाद)