{"_id":"68b4989a629d5939d50461d4","slug":"after-12-hours-the-workers-repaired-the-33-kva-line-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-129175-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धार्मिक झंडे को लेकर दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धार्मिक झंडे को लेकर दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कंपिल। शनिवार को धार्मिक झंडे को पानी की टंकी से उखाड़ने को लेकर दो समुदायों के लोगों में विवाद हो गया था। जांच के बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले ग्रामीण सहित दूसरे पक्ष के भी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में धार्मिक झंडे को लेकर शुक्रवार को तनाव की स्थिति बन गई थी। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सरकारी पानी की टंकी पर लगे धार्मिक झंडे को फेंकते हुए दिखाया गया था। इसको लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पता चला कि चांद मियां समेत एक अज्ञात ने झूठी अफवाह फैलाई कि ईदगाह से झंडा उतारकर जला दिया गया है। इस झूठी सूचना के बाद दोनों पक्षों में आपसी टकराव की स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, एसओ कपिल चौधरी, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया था। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि शुक्रवार को अभिषेक, सत्यम, सुखवीर उर्फ मल्लू निवासीगण निजामुद्दीनपुर अवनीश श्रीवास्तव व अभिषेक निवासीगण कस्बा कंपिल समेत अन्य अज्ञात युवकों ने पानी की टंकी पर लगे झंडे को उतारा था। इस कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी।
विज्ञापन
इधर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह की तहरीर पर एक पक्ष से चांद मियां सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने तथा दूसरे पक्ष के अभिषेक, सत्यम, सुखवीर, अवनीश और अभिषेक समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने व दो समुदायों के बीच तनाव के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ कंपिल चौधरी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।