फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Administration huge mining mafia

प्रशासन पर भारी खनन माफिया

Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Administration huge mining mafia
गंगा जलस्तर
 बुंदेलखंड के खनन माफियाओं से ज्यादा पुलिस एवं प्रशासन पर यहां के खनन माफिया भारी पड़ रहे हैं। खनन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने का ही इनके हौसले बुलंद हैं। हाल ही में एसडीएम के साथ अभद्रता करने वाला खनन माफिया अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन



कंपिल थाना क्षेत्र में 10 जून 2013 को सिपाही प्रवेश कुमार यादव और अवधेश कुमार यादव ने अवैध खनन का विरोध किया। अवैध खनन करते गंगा नदी पर दो ट्रैक्टर पकड़ लिए। नतीजतन चौखड़िया गांव के रहने वाले राजकुमार और अजय पाल, पातीराम, रक्षपाल, रामवीर, जवाहर, कल्याण ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया और इन दोनों ने सिपाहियों को जमकर मारापीटा।
विज्ञापन


सिपाहियों की राइफलें छीन लीं। सिपाही प्रवेश कुमार यादव ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नतीजा यह हुआ कि विवेचक हरिओम शर्मा ने 23 जुलाई 2013 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तापक्ष के दबाव में आकर पुलिस ने अपने ही महकमे के पिटे सिपाहियों की मदद न करके खनन माफियाओं के पक्ष में पूरा रोल अदा किया। नतीजतन रामवीर और जवाहर को पुलिस ने जेल भेजा और अन्य लोग जमानत पर रिहा हो गए।

खनन माफियाओं की इस कारगुजारी के चलते पुलिस शिथिल पड़ गई। नतीजतन कंपिल से लेकर और खुदागंज तक अवैध खनन का कारोबार करोड़ों में बदल गया। सबसे ज्यादा अवैध खनन का कारोबार मौजूदा समय में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की गंगा में हो रहा है।

यहां बेखौफ खनन माफिया खनन कर रहे हैं। इसका विरोध जब एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने किया तो खनन माफियाओं ने उन्हें भी गालीगलौज की। सबसे दुखद बात यह है कि एसडीएम के साथ घटी घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी एक भी खनन माफिया पकड़ा नहीं गया है।


कागजों में ही सिमट कर एफआईआर रह गई है। इसी तरह से पिछले तीन साल में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले होते रहे और माफिया सत्ता का रौब गालिब कर अपना बचाव करते रहे, जिससे पुलिस में निष्क्रियता आ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed