{"_id":"67c0a7728aa385e2950416e0","slug":"administration-became-more-strict-after-finding-solver-gang-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-121186-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सॉल्वर गैंग मिलने के बाद और सख्त हुआ प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सॉल्वर गैंग मिलने के बाद और सख्त हुआ प्रशासन
Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही हाईस्कूल के हिंदी विषय के पेपर में छह सॉल्वरों के पकड़े जाने से जिला प्रशासन के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग बेहद चौकन्ना हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। धुंधली फोटो पाए जाने पर एसआर रजिस्टर भी केंद्र व्यवस्थापकों को मंगवाने के निर्देश दिए हैं।
प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज रैसेपुर में 24 फरवरी को छह सॉल्वर पकड़े गए थे। इससे हड़कंप मच गया था। इस मामले में 14 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सॉल्वरों के पकड़े जाने से जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सख्ती और करने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में बने जिला कंट्रोल रूम में बैठकर डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर जरा सी भी गड़बड़ी मिलने पर तत्काल उन्हें अवगत कराएं। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि यदि परीक्षार्थी के पहचान पत्र में लगी फोटो धुंधली है तो संबंधित विद्यालय से एसआर पंजिका मंगवाकर उसमें लगी फोटो से परीक्षार्थी की पहचान करवाई जाए। परीक्षार्थी के संबंध में थोड़ी सी भी गड़बड़ी मिलने पर तत्काल अवगत कराएं। आधारकार्ड आदि भी ठीक तरह से देखा जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि यदि परीक्षार्थी के पहचान पत्र में फोटो धुंधली है तो संबंधित विद्यालय से एसआर पंजिका मंगवाकर उसमें लगी फोटो से परीक्षार्थी की पहचान कराई जाए। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। - नरेंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक