{"_id":"62780e6cddf3af51b4132855","slug":"adhikari-talaab-hariyali-farrukhabad-news-knp6956722150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर योजना में 10 गांवों के तालाबों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर योजना में 10 गांवों के तालाबों का चयन
विज्ञापन
कमालगंज। अमृत सरोवर योजना के पहले चरण में ब्लाक क्षेत्र के 10 गांवों में तालाबों का सुंदरीकरण कार्य जल्द ही शुरू होगा। तालाबों के चयन का काम पूरा हो गया है। मनरेगा से इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश तकनीकी सहायकों को दिए गए हैं।
ब्लाक की सभी 118 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर योजना से एक-एक तालाब का सुंदरीकरण किया जाना है। इसमें स्वच्छ पानी की व्यवस्था के साथ ही तालाब में उतरने व चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनेंगी। प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
पेड़-पौधों व हरियाली के बीच बैठने का स्थान बनाया जाएगा। रुनी, पंजूखिरिया, बंदरखेड़ा, मेदा श्यामपुर, मकरंदनगर बसहा, रानूखेड़ा, भरतामऊ, भूलनपुर चिरपुरा, चंदनपुर, झिझुकी में अमृत सरोवर योजना के लिए तालाब चयनित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
बीडीओ आलोक आर्य का कहना है कि मनरेगा से इस्टीमेट बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।
वर्षा जल संचयन के लिए कैच द रेन अभियान में तालाबों की सफाई व खोदाई का काम कई ग्राम पंचायतों में शुरू हो गया है। शेरपुर सराय में भी तालाब में मिट्टी कार्य कराया जा रहा है।
क्षेत्र पंचायत की ओर से मॉडल अमृत सरोवर कमालगंज-जहानगंज रोड के किनारे स्थित उस्मानगंज गांव में बनवाया जाएगा। इसके लिए लेखपाल सोनी गुप्ता ने रविवार को पैमाइश की। कुल 11 बीघा में मॉडल अमृत सरोवर बनेगा। पैमाइश के समय प्रधान बेबी कश्यप, उनके पति आकाश बाबू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।