फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Actress sought votes for SP candidate in roadshow

अभिनेत्री ने रोड-शो में सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Fri, 18 Feb 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Actress sought votes for SP candidate in roadshow
नवाबगंज कस्बा में रोड सो करतीं अभिनेत्री अमीषा पटेल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र यादव के समर्थन में उनकी ब्लाक प्रमुख पत्नी ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ रोड-शो किया। जनता का अभिवादन कर वोट मांगे। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आने की सूचना पर दोबारा बाजार में घूमने निकले सपा के काफिले को रोक दिया गया।
विज्ञापन

अमृतपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र की ब्लाक प्रमुख पत्नी डॉ. अनीता रंजन के साथ अभिनेत्री अमिषा पटेल यहां पहुंची। चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत किया। वाहनों का काफिला मुख्य बाजार होते हुए कस्बा के तिराहे पर पहुंचा। यहां से अभिनेत्री के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह ने दोबारा रोड शो शुरू किया।
विज्ञापन

इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह यादव के पक्ष में उनकी पुत्री मोनिका यादव ने समर्थकों संग प्रचार शुरू दिया। इसकी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश को सूचना मिली तो सपा के रोड शो के वाहन रोक दिए गए। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों को चिकन वाली गली में भेज कर वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर अमिषा ने डॉ. जितेंद्र यादव को वोट देने के लिए लोगों से कहा। इस दौरान प्रदीप यादव उर्फ टीटू, राजीव यादव, दीपू राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed