फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Action will be taken on unnecessarily referring patient from CHC

Farrukhabad News: सीएचसी से बेवजह मरीज रेफर करने पर होगी कार्रवाई

Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on unnecessarily referring patient from CHC
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। उन्होंने सीएचसी से बेवजह मरीज रेफर करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। आयुष्मान कार्ड न बनाने वाली आशाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आशाओं को आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। काम में रुचि न लेने वाली आशाओं पर कार्रवाई करने और सभी एमओआईसी सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान कराएं। सरकारी अस्पताल में प्रसव की संख्या में सुधार लाएं। डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल महिला में सुधार करने और पुरुष अस्पताल से बेवजह मरीज रेफर न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएसवाई के मरीजों का दोबारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सीएचसी कायमगंज, राजेपुर व कमालगंज से मरीज बेवजह रेफर करने की शिकायतें मिल रही हैं। मरीज को अस्पताल में आते ही भर्ती कर इलाज किया जाए। गंभीर हालत में इलाज संभव न होने पर ही रेफर किया जाए। मरीज को सीएचसी से सीधे रेफर करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेंस से एमओआईसी के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक, एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम, डॉ.दलवीर सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed