फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Action will be taken against ration kotedars for violation of code of conduct

राशन कोटेदारों पर होगी आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई

Wed, 12 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against ration kotedars for violation of code of conduct
12 जनवरी को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राशन के साथ योगी-मोदी के फोटो छपे पैकेट बांटने वाले कोटेदार आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने रिटर्निंग आफीसरों को कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब 800 राशन कोटेदार हैं। इन दुकानों पर तीन लाख 55 हजार 419 कार्डधारक हैं। कोटेदारों को योगी-मोदी के फोटो छपे नमक, तेल व चना के पैकेट राशन के साथ वितरण के लिए गोदामों से दिए गए। 8 जनवरी की दोपहर विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही इन पैकेटों के वितरण पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद कोटेदार फोटो वाले पैकेट वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर के दो कोटेदारों की फोटो वाले पैकेट बांटने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस संबंध में बुधवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसका मीडिया सर्विलांस सेल प्रभारी/सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने संज्ञान लिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कायमगंज, अमृतपुर, भोजपुर व सदर फर्रुखाबाद के रिटर्निंग आफीसरों को अपने क्षेत्र के कोटेदारों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई कर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक व्यक्तियों के नव वर्ष, मकर संक्रांति व गणतंत्र दिवस के बधाई संदेश वाले बैनर लगे होने पर संबंधित के खिलाफ व सरकारी कार्यालयों में योगी-मोदी के फोटो लगे होने के मामले में कार्रवाई करने को कहा है।

शहर के मोहल्ला बजरिया में पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई का काम शुरू किया गया। यह खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लेकर रिटर्निंग आफीसर को जांच कर संबंधित के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed