फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

अनियमितता में दो शीतगृह प्रबंधकों को नोटिस

Thu, 27 Feb 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
action
फर्रुखाबाद। आलू भंडारण के लिए बिना अनुमति अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराने व मानक पूर्ण होने के संबंध में प्रमाणपत्र न देने पर दो शीतगृह मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें आलू भंडारण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा ने कमालगंज स्थित अम्माजी कोल्ड स्टोरेज को जारी नोटिस में कहा कि बिना अनुमति अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग से बिना अनुमति लिए निर्माण कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं कमालगंज के रशीद कोल्ड स्टोरेज एंड एलाइड इंडस्ट्रीज को जारी नोटिस में कहा कि अतिरिक्त कक्ष के लाइसेंस में नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाणपत्र न होने की आपत्ति लगाई गई थी। तीन दिन के अंदर आनलाइन आवेदन कर आपत्ति का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लाइसेंस जारी न होने तक आलू भंडारण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed