{"_id":"5e26fceb8ebc3e4af81a7d8b","slug":"action-farrukhabad-news-knp539726494","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र परीक्षक की हत्या के आरोपी की दुकानों व घर की कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र परीक्षक की हत्या के आरोपी की दुकानों व घर की कुर्की
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। नेत्र परीक्षक हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी की दुकानों व घर की मंगलवार को कुर्की कर दी। चार माह पहले नगर से सटे गांव यहियापुर निवासी नेत्र परीक्षक के चचेरे भाई ने जमीन की रंजिश में उनकी हत्या करा दी थी। इसमें अन्य मुल्जिम तो जेल जा चुके हैं मगर मुख्य आरोपी समी व आगरा निवासी उसका बाउंसर अभी भी फरार हैं। मंगलवार को पुलिस ने समी की 7 दुकानों व घर पर कुर्की की है।
गांव यहियापुर निवासी नेत्र परीक्षक विलाल खां 30 अगस्त की शाम अपने घर के बाहर क्लीनिक पर बैठे थे। तभी उनके चचेरे भाई समी ने जमीन की रंजिश में सुपारी देकर हत्या करा दी थी। इसमें नेत्र परीक्षक के पिता खालिद खां ने भतीजे समी सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले सप्ताह मुकदमे के वादी खालिद खां की बीमारी व बेटे के गम में मौत हो गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी समी व उसका आगरा निवासी बाउंसर अभी भी फरार है। दो माह पूर्व पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए दुकानों व घर पर नोटिस चस्पा किया था। इसके बावजूद आरोपी समी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। मंगलवार को इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने स्टेशन के पास स्थित समी की सात दुकानों के किरायेदारों की दुकानें खाली कराईं और दुकानों के शटर तोड़ दिए। साथ ही छत पर हथौड़ा मारकर प्रक्रिया को पूरा किया। दुकानदार अपना सामान निकालकर घर ले गए। इसके बाद घर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे तख्त, रजाई, गद्दा, चादर, सेफ, बर्तन, कपड़े आदि सामान जब्त किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।