{"_id":"6302737339cf73479b518ec8","slug":"acid-attack-victim-farha-s-struggle-will-be-seen-in-the-mirror-farrukhabad-news-knp713907134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिल्म में दिखेगी एसिड अटैक सर्वाइवर फरहा की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिल्म में दिखेगी एसिड अटैक सर्वाइवर फरहा की कहानी
विज्ञापन
कायमगंज। साल 2011 में कायमगंज के गांव कुबेरपुर की फरहा पर उनका पति एसिड डालकर भाग गया। एसिड अटैक में उनका चेहरा झुलसने के साथ एक आंख की रोशनी भी चली गई।
घटना के बाद फरहा के दर्द और संघर्ष को डॉक्युमेंट्री फिल्म आईना (मिरर) दुनिया के सामने ला रही है। फिल्म को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में जारी इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 15 अगस्त को प्रदर्शित किया जा चुका है। फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ फरहा ने भी हिस्सा लिया।
शादी के छह साल बाद फरहा का फर्रुखाबाद के गांव अमेठी निवासी पति कमर आलम से तलाक हो गया था। उनके कोई बच्चे नहीं थे। तलाक के बाद फरहा पिता जाकिर खां के पास कुबेरपुर में रहने लगीं। 11 फरवरी 2011 को पति कमर आलम अपने एक रिश्तेदार के साथ आया और चूल्हे के पास बैठी फरहा के चेहरे पर एसिड फेंककर भाग गया।
विज्ञापन
इससे उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया और एक आंख चली गई। इसके बाद फरहा ने हिम्मत नहीं हारी और हर मुश्किल का सामना किया। फरहा आगरा के छांव फाउंडेशन से जुड़ गईं और पीड़िताओं की मदद करने लगीं। उनके इस संघर्ष की कहानी पर निर्देशक सिद्धांत सरीन ने डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाई।
--
फिल्म में है फरहा के दर्द की कहानी
फरहा ने बताया कि करीब दो घंटे की इस डॉक्युमेंट्री में उनके पूरे जीवन की कहानी है। साथ ही उनकी तमाम परेशानियों का भी जिक्र है। अटैक के बाद उनके रिश्तेदारों ने उनसे दूरियां बनाईं, क्या-क्या मुश्किलें आईं, उनका सामना कर किस तरह खुद को संभाला, इसकी पूरी कहानी को बारीकी से दिखाया गया है।
--
किंग खान की संस्था ने फरहा की कराई थी सर्जरी
बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की संस्था मीर फाउंडेशन ने 26 अक्तूबर 2019 में दिल्ली में फरहा की सर्जरी कराई थी। इसके बाद शाहरुख ने फरहा से मुलाकात कर हालचाल भी लिए थे। इसके बाद फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लखनऊ में 5 जनवरी 2020 को फरहा व अन्य के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।