{"_id":"5a3fe84d4f1c1bbd208b8960","slug":"accused-of-son-s-death-by-beating-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पिटाई से पुत्र की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की पिटाई से पुत्र की मौत का आरोप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक मोहित के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक निवासी रामबहादुर का पुत्र मोहित कुमार (14) कस्बा स्थित प्राइवेट स्कूल का छात्र था। रामबहादुर का आरोप है कि करीब चार-पांच दिन पहले स्कूल के शिक्षक ने पुत्र को किसी बात को लेकर डंडे से पीट दिया। शनिवार को पुत्र ने पैर में दर्द होने की शिकायत की तो उसका कस्बा स्थित नर्सिंग होम में एक्स-रे कराया, जिसमें उसका पैर टूटा निकला। प्लास्टर कराने के बाद वह बेटे को लेकर घर चले आए।
शाम को पुत्र की हालत अचानक खराब हो गई।उसे उपचार के लिए नर्सिंग होम ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस से शिकायत नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन
शाम को पुत्र की हालत अचानक खराब हो गई।उसे उपचार के लिए नर्सिंग होम ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस से शिकायत नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन