फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accidents claimed the lives of three

हादसों ने ली तीन की जान

Sat, 28 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 28 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accidents claimed the lives of three
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्मालगंज सानी निवासी रिटायर्ड बिजली कर्मचारी रमेशचंद्र श्रीवास्तव का बेटा संजय श्रीवास्तव (42) अपने साथी मोहल्ला गढ़ी कोहना असगर रोड निवासी सुशील उर्फ छोटे और मोहल्ला काली देवी मदारवाड़ी निवासी राजीव राजपूत के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से मोहम्मदाबाद किसी काम से गया था।

बाइक संजय चला रहा था लेकिन वह हेलमेट नहीं पहने था। काम निपटाकर यह लोग घर लौट रहे थे। जब यह लोग मोहम्मदाबाद के सकवाई के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रही डीसीएम से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में संजय श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुशील और राजीव घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना देख चालक डीसीएम लेकर मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी पर एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घायल के परिवारवाले भी अस्पताल आ गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर प्रदीप कुमार ने घायलों को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन शव देख रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने बताया कि संजय के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उधर, थाना मऊदरवाजा के गांव रसीदपुर निवासी मुकेश कुमार जाटव महावीर कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करता था।

गुरुवार रात वह कोल्ड स्टोरेज से पैदल ही घर लौट रहा था कि नेकपुर खुर्द स्थिर्त इंट भट्टा के पास किसी वापन ने कुचल दिया। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मुकेश के एक बेटा और दो बेटियां हैं। इसी तरह मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी राजकुमार सिंह (45) गांव के ही रामऔतार का ट्रैक्टर चलाता था।


शुक्रवार को राजकुमार गांव इंदरपुर से ईंटें लादकर कसबा स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहा था कि ट्राली का प्रेशर खराब हो गया। वह ट्राली के नीचे घुसकर प्रेशर सही करने लगा। इसी बीच ट्राली उसके ऊपर आकर गिर पड़ी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed